90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली ये अभिनेत्रियां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे पर भी काम किया है। जहां एक तरफ इनकी फिल्में हिट साबित हुई तो वहीं टीवी पर यह अपना कमाल नहीं दिखा पाई हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Television: फिल्मों की तरह टीवी पर नहीं चला था सोनाली बेंद्रे का जादू, ये हीरोइन भी रही थीं असफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली बेंद्रे
कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह कई वर्षों बाद स्क्रीन पर अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। फिल्मों के बाद सोनाली एकता कपूर के 2004 में आए टीवी शो 'अजीब दास्तां है' ये में नजर आ चुकी हैं। लेकिन ये शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया और पांच महीने बाद ही बंद हो गया।
रवीना टंडन
रवीना टंडन बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 2004 में वह टेलीविजन शो 'साहिब बीवी और गुलाम' में नजर आई थीं। यह शो भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया और छह महीने बाद ही बंद हो गया।
अमृता राव और दीप्ति नवल
अमृता राव और दीप्ति नवाल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी एक खास पहचान बनाई है। दोनों 'मेरी आवाज ही पहचान है' सीरियल में नजर आई थीं, लेकिन ये शो मार्च 2016 में शुरू हुआ था और चार महीने बाद ही बंद हो गया था।
भाग्यश्री
सलमान खान के साथ 'मेरे प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखने ली भाग्यश्री भी 'लौट आओ तृषा' सीरियल में काम किया था। यह शो 2015 में आया था और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर करने में असफल रहा और आठ महीने बाद ऑफ एयर हो गया।