सब्सक्राइब करें

Chahat Khanna: तीसरी बार धड़का चाहत खन्ना का दिल, दो बार तलाक के बाद इस एक्टर को कर रहीं डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Aug 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Chahat Khanna dating Rumours with Rohan Gandotra see their Chemistry in photos
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना इन दिनों अपने एक कमेंट की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में चाहत ने उर्फी जावेद पर कमेंट किया था। जिसके बाद उर्फी ने इसका जवाब देते हुए एक के बाद एक कई पोस्ट कर डाले हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गईं इन स्टोरीज में उन्होंने चाहत की पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उर्फी की इस पोस्ट के बाद चाहत की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Chahat Khanna dating Rumours with Rohan Gandotra see their Chemistry in photos
चाहत खन्ना-रोहन गंडोत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्टर संग अफेयर की है चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इन दिनों रोहन गंडोत्रा को डेट कर रही हैं। वह टीवी शो 'दिल से दिल तक' से काफी फेमस हुए थे। कुछ समय पहले चाहत कॉफी डेट पर भी गई हुई थीं जिसकी फोटोज उन्होंने फैंस संग सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फोटोज में दोनों के बीच केमिस्ट्री साफतौर पर नजर आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी स्वीकार नहीं किया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। चाहत के मुताबिक दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Chahat Khanna dating Rumours with Rohan Gandotra see their Chemistry in photos
चाहत खन्ना-रोहन गंडोत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सालभर पहले हुई थी मुलाकात

एक इंटरव्यू के दौरान चाहत ने बताया था कि दोनों की मुलाकात एक साल पहले एक प्रोजेक्ट की वजह से हुई थी। इस मीटिंग के बाद दोनों ने 3 और प्रोजेक्ट साथ में किए। इस दौरान उनकी अच्छा दोस्ती हो गई। बातचीत में उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। साथ ही रोहन एक्ट्रेस के बिजनेस में भी हिस्सेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chahat Khanna dating Rumours with Rohan Gandotra see their Chemistry in photos
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में हैं बहुत कम दोस्त

इस इंटरव्यू में चाहत ने कई चीजों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में उनके दोस्त बहुत कम हैं। आगे उन्होंने बताया था कि हम साथ में काम करते हैं इसी वजह से पार्टी भी साथ करना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्होंने रोहन के निक नेम पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह रोहन को बेबो कहकर बुलाती हैं इसमें कोई खास बात नहीं। वह अक्सर अपने पेट डॉग को भी प्यार से इसी नाम से बुला लेती हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed