सब्सक्राइब करें

TV Serials Updates: पाखी की बेइज्जती करेगी अनुपमा..विराट कराएगा भाभी की डिलीवरी,पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 06 Aug 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
tv serials daily updates top 5 trp shows anupama ghkkpm 6 august upcoming episode written updates
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

टीवी की दुनिया को सिर्फ कहने को छोटा पर्दा कहा जाता है, लेकिन आज के समय में इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सीरियल्स को देखने के लिए दर्शकों के बीच फिल्मों जितनी उत्सुकता देखने को मिलती है। दरअसल, ज्यादातर सीरियल में रोज कोई न कोई धमाका होता ही रहता है और दर्शक बेसब्री से अगले एपिसोड का इंतजार करते हैं। टीवी सीरियल्स की कहानी आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण और चटपटी होती रहती है और यही उत्सुकता लोगों को सीरियल से बांधे रखती है। तो चलिए जानते हैं आज अनुपमा से लेकर इमली तक में क्या होने वाला है। आइए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट।

tv serials daily updates top 5 trp shows anupama ghkkpm 6 august upcoming episode written updates
अनुपमा अपडेट - फोटो : social media

अनुपमा
स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक धमाकेदार ट्विस्ट की ओर बढ़ रही है। 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज, बा और तोषू को छोड़कर पूरा शाह परिवार राखी का त्योहार मनाने कपाड़िया मेंशन पहुंच जाता है। अनुपमा सबको देखकर खुश होती है, लेकिन पाखी को वहां पाकर उसे और अनुज दोनों को अच्छा नहीं लगता। अनुपमा पाखी को पूछती है कि क्या उसकी बेइज्जती करने में कोई कमी रह गई थी, जो वो यहां आ गई है। पाखी अपनी मां से बहुत गिड़गिड़ाकर अपनी मां से माफी मांगती है। लेकिन अनुपमा भी ठीक उसी तरह सबके सामने पाखी को खरी-खोटी सुनाती है, जैसे उसने सुनाई थी। उधर वनराज को अपने बच्चों के द्वारा ऐसे त्योहार वाले दिन उसे छोड़कर चले जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।

tv serials daily updates top 5 trp shows anupama ghkkpm 6 august upcoming episode written updates
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पीहू प्रीशा को उसके कॉलेज में होने वाले कॉम्पिटिशन के बारे में बताती है। वहीं दूसरी तरफ, रुद्राक्ष भी प्रीशा से मिलता है और उसे बात करने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv serials daily updates top 5 trp shows anupama ghkkpm 6 august upcoming episode written updates
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट ही पाखी की डिलीवरी कराता है। भारी बारिश की वजह से पाखी को हॉस्पिटल नहीं ले जाया जा सका और सई भी वहां से नहीं आ पाई। ऐसे में सई हॉस्पिटल से वीडियो कॉल पर विराट को असिस्ट करती है कि उसे कैसे-कैसे करना है।

विज्ञापन
tv serials daily updates top 5 trp shows anupama ghkkpm 6 august upcoming episode written updates
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media

बन्नी चाऊ होम डिलीवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' में आप देखेंगे कि बन्नी गुस्से में आग बबूला होकर सुरेश और उसके घर वालों से सारे रिश्ते तोड़ देती है। विष्णु के लाख माफी मांगने के बाद भी बन्नी नहीं रुकती और वह अपना फैसला सबको सुना देती है। इतना सब होने के बाद मानिनी शादी रोकने के लिए आती है, लेकिन उसे वहां पर सिर्फ देवराज की चिट्ठी रखी हुई मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed