छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल ' सपना बाबुल का...बिदाई', 'कवच' और 'ससुराल सिमर' जैसे टीवी धारावाहिकों में अपनी मासूमियत और सुंदरता से दर्शकों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री सारा खान का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2007 में स्टार प्लस प्रसारित हुए अपने पहले ही सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’से सारा खान ने दर्शकों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई थी। इस सीरियल में साधना का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। सारा इस सीरियल के जरिए कम समय में ही बेहद पॉपुलर हो गई थीं। लेकिन बाद में वह बहुत सी वजहों के चलते खबरों में बनी रही। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सारा के जीवन की कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।
Sara Khan: 'बिग बॉस' के घर में शादी रचाकर सुर्खियों में आई थीं सारा, 'बिदाई' में साधना बन जीता था सबका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'साधना' बन मिली प्रसिद्धी
टीवी की पॉपुलर बहू सारा का जन्म 6 अगस्त, 1989 में भोपाल में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती थीं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग के जरिए की थी। साल 2007 में सारा ने मिस भोपाल कॉन्टेस्ट जीत अपने सपने की ओर पहला कदम रख दिया था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन में काम किया। दूरदर्शन में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद वह 'बिदाई' में नजर आई थीं। चार साल तक इस सीरियल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद सारा ने कुछ समय के लिए सीरियल 'प्रीत से बंधी डोरी राम मिलाए जोड़ी' में काम किया। 'बिदाई' से मिली सफलता के बाद सारा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी, जिसकी वजह से उन्हें 'बिग बॉस 4' का ऑफर मिला। वह इस शो का हिस्सा बनी और यहां हुई कई कंट्रोवर्सीज ने उन्हें और ज्यादा फेमस बना दिया।
'बिग बॉस' के घर में रचाई शादी
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 4' के घर में सारा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह लगातार इस सीजन में चर्चाओं में बनी रहीं और इसकी एक बड़ी वजह उनकी शादी थी। 'बिग बॉस' के घर के अंदर ही अभिनेत्री ने अली मर्चेंट से शादी रचाई। लेकिन घर से बाहर आते ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी और यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। कुछ महीने तक दोनों का रिश्ता सही चला, लेकिन बाद में सारा और अली के बीच खटपट शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया था। दोनों के तलाक लेने के बाद मीडिया में खूब चर्चा थी कि यह शादी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था, इससे ज्यादा कुछ नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तो यह भी दावा करती हैं कि सारा और अली को ऐसा करने के लिए पैसे मिले थे।
'बिग बॉस' के बाद से बढ़ गया विवादों से नाता
सारा खान ने जब से 'बिदाई' को अलविदा कहा था और 'बिग बॉस' का दामन पकड़ा था, तभी से उनका विवादों से नाता गहरा होता गया। वह कई बार तरह-तरह के विवादों में घिरी है, जिसमें पाकिस्तान में ड्रेस के कारण मिली आलोचना से लेकर बाथटब में नहाते हुए वीडियो वायरल होना और यहां तक कि लेस्बियन किस तक शामिल है। इतना ही नहीं सारा कईं बार न्यूड म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसकी वजह से अभिनेत्री के धर्म पर भी तरह-तरह के सवाल उठाए जा चुके हैं।
इन अभिनेताओं के साथ जुड़ा सारा का नाम
जहां 'बिग बॉस 4' में अभिनेत्री ने अली मर्चेंट से शादी रचाई थी, वहीं उसके बाद भी सारा का नाम बहुत से अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। वह अपने अफेयर्स के बारे में कुछ भी कहने से कतराती हैं। सारा का नाम पारस छाबड़ा से लेकर अंकित गेरा तक जैसे अभिनेताओं के साथ उनके अफेयर्स के चर्चे रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते अक्सेप्ट नहीं किए हैं। हमेशा अपने रिश्तों और विवादों को लेकर सुर्खियों में रही सारा को आखिरी बार ओटीटी पर प्रसारित हुए रियलिटी शो 'लॉकअप' में देखा गया था। इस समय वह पर्दे से दूर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।