{"_id":"59f9b2114f1c1b76678b887e","slug":"comedian-bharit-will-invite-shahrukh-salaman-and-karan-in-her-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की तैयार हुई गेस्ट लिस्ट, बोलीं- सिर्फ दो खान को दूंगी शादी कार्ड ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की तैयार हुई गेस्ट लिस्ट, बोलीं- सिर्फ दो खान को दूंगी शादी कार्ड
Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bharti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की लॉफ्टर क्वीन और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शादी करने जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है। भारती की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं भारती की शादी की गेस्ट लिस्ट पर ...
2 of 5
Bharti
बता दें कि भारती सिंह आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और कई दिनों से इसकी तैयारियों में भी लगी हुई हैं। जी हां, भारती सिंह शादी करने जा रही हैं। बता दें कि भारती सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से ही शादी कर रही हैं। शादी की तारीख भी 3 दिसंबर 2017 की पक्की हो गई है।
3 of 5
Bharti
भारती से जब हाल ही में एक इंटरव्यू में ये पूछा गया कि वे अपनी शादी में किस-किसको बुलाने वाली हैं तो इसपर भारती ने कहा कि 'मैं इस इंडस्ट्री में बहुत लंबे समय से काम कर रही हूं और मेरी गेस्ट लिस्ट बहुत लंबी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bharti
खबर है कि भारती अपनी शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा को खुद जाकर शादी का कार्ड देने वाली हैं। बता दें कि भारती फिलहाल एंड टीवी के कॉमेडी शो 'कॉमेडी दंगल' में जज के तौर पर काम कर रही हैं। भारती संगीतकार अनु मलिक के साथ भी कई शो कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Bharti
भारती की शादी गोवा में होगी। भारती ने कहा है कि वे पिछले आठ सालों से टीवी पर काम रही हैं और अब अपने होने वाले पति के साथ शादी से पहले होने वाले हर मूमेंट को बिताना चाहती हैं। भारती ने कहा कि वे शादी के बाद जनवरी में फिर से छोटे परदे पर लौटेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।