फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी की मिमिक्री कर छाए श्याम रंगीला, एलिमिनेट होते ही खोली अक्षय कुमार के शो की पोल

Fri, 27 Oct 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
comedian shyam rangeela revealed the truth about akshay kumar show
श्याम रंगीला

पीएम मोदी की मिमिक्री कर फेमस होने वोले श्याम रंगीला इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उनका मिमिक्री वाला वीडियो खूब वायरल हुआ। यह वीडियो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट का है। इस वीडियो में अक्षय कुमार को श्याम रंगीला की मिमिक्री इतनी पसंद आई कि उन्होंने खड़े होकर ताली बजाई।

comedian shyam rangeela revealed the truth about akshay kumar show
श्याम रंगीला

इस वीडियो में श्याम पीएम मोदी के अलावा राहुल गांधी की मिमिक्री करते भी नजर आए। हाल ही में उन्होंने न्यूज वेबसाइट नवभारत टाइम्स को ‌दिए इंटरव्यू में अपने वायरल हुए वीडियो और अक्षय कुमार के रियलिटी शो की सारी पोल खोल दी। बातचीत में श्याम ने बताया कि ये एक लीक वीडियो है। 

पढ़ें- 'जब वी मेट' में बॉबी देओल को मिला था इतना बड़ा धोखा, करीना के एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर

comedian shyam rangeela revealed the truth about akshay kumar show
श्याम रंगीला

श्याम ने कहा, 'इस वीडियो को शो वालों ने रिजेक्ट कर दिया था। मैं इस मैटर पर बोलना नहीं चाह रहा था। लेकिन जब बात जिंदगी से जुड़ गई तो बोलना पड़ रहा है। मुझे 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में सिर्फ मिमिक्री के लिए बुलाया गया था। शो वाले वीडियो देखकर बुलाते हैं। इसके बाद शूटिंग होती है।

पढ़ें- किसी हीरोइन से कम नहीं हैं बॉबी देओल की पत्नी, कमाई के मामले में पति से भी कई कदम आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian shyam rangeela revealed the truth about akshay kumar show
श्याम रंगीला

शूट के बाद तैयारी के लिए एक महीने का समय दिया जाता है। इसमें टॉप 15 कंटेस्टेंट तैयारी करते हैं। 25 ‌दिन बाद मुझे बताया जाता है कि मेरी स्क्रिप्ट नहीं चलेगी। वो रिजेक्ट कर दी गई है। मोदी और राहुल वाली स्क्रिप्ट को हटा दिया गया। अब मुझे सिर्फ 5 दिन में नई स्क्रिप्ट तैयार करने को कहा गया। 

पढ़ें- हीरोइन ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का काला सच, शादीशुदा मर्दों के साथ करना होता था ये काम

विज्ञापन
comedian shyam rangeela revealed the truth about akshay kumar show
श्याम रंगीला

अब मुझे दो दिन बाद पता चला कि जो नया शूट हुआ था वो भी हटा दिया गया है। मेरे गांव वालों को पता था कि श्याम रंगीला टीवी पर आएगा। अब बात इज्जत की थी। टीवी पर नहीं आता तो क्या होगा। फिर मैंने नई स्क्रिप्ट के साथ 40 सेकंड का शूट किया। तब उनका कॉल आया और कहा कि ये आप क्या कर रहे हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed