फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh Birthday: एक वक्त की रोटी के लिए तड़पती थीं भारती, पांच रुपये के कूपन से किया गुजारा

Fri, 03 Jul 2020 08:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jul 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Comedy Queen Bharti Singh Birthday special her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह - फोटो : Social Media

टेलीविजन की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचने का सफर भारती ने बड़ी मुश्किलों से तय किया है। छोटी उम्र में पिता का साया सिर से हट जाने का गम भारती ने झेला है। आज भारती अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के बेरंग बचपन के बारे बताएंगे जिसे सोचकर आज भी भारती की आंखों में आंसू आ जाते हैं। 


 

Comedy Queen Bharti Singh Birthday special her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह - फोटो : Social Media

कुछ दिन पहले ही भारती सिंह अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए बताया था कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। पंजाब से मुंबई पहुंचने के पीछे उनकी कई सालों की मेहनत थी। भारती ने बताया था कि जब उनका लाफ्टर चैलेंज में चयन हुआ तो लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया। भारती की मां से लोग कहते थे कि अगर इसको मुंबई लेकर जाओगी तो इसकी शादी नहीं हो पाएगी। 
 

Comedy Queen Bharti Singh Birthday special her journey from punjab to mumbai
मां के साथ भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों की बातों से भारती की मां की हिम्मत नहीं टूटी। मां ने कहा मैं अपनी बेटी को एक बार तो जरूर मुंबई लेकर जाऊंगी। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि इसके मन में कहीं ये रह जाए कि एक मौका मिला था लेकिन मेरी मम्मी मुझे लेकर नहीं गईं। भारती ने बताया था, 'छह महीने तक मैंने मुंबई में रहकर लाफ्टर चैलेंज लिए बहुत मेहनत की। कब भारती सिंह दुनिया के लिए बड़ा नाम बन गई पता ही नहीं चला।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Queen Bharti Singh Birthday special her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने कहा था कि सच बताऊं तो टीवी पर आने से पहले मैंने बहुत संघर्ष किया। मैंने कॉलेज में स्पोर्ट्स में दाखिला लिया था ताकि मेरी फीस माफ हो सके। मैं सुबह पांच बजे प्रैक्टिस करने जाया करती थी। तब मुझे रोज खाने के कूपन मिला करते थे जिनसे दूसरी लड़कियां रोज जूस पी लिया करती थीं। भारती ने बताया कि वो रोज पांच रुपये वाले अपने कूपन बचा लेती थीं और महीने के अंत में उन्हीं कूपन्स से फल और जूस अपने घर ले जाया करती थीं। भारती ने कहा कि तब दो वक्त की रोटी का गुजारा भी मुश्किल से होता था और ऐसे में फल देखकर घरवाले बहुत खुश हो जाया करते थे। 
 

विज्ञापन
Comedy Queen Bharti Singh Birthday special her journey from punjab to mumbai
भारती सिंह - फोटो : SELF

भारती ने बताया कि उन दिनों वो अमृतसर में थियेटर किया करती थीं। तब कपिल शर्मा लाफ्टर चैलेंज 3 जीत चुके थे। एक दिन उन्होंने भारती से कहा कि इस शो का अगला सीजन आ रहा है तुम इसमें भाग लो। कपिल के कहने पर ही भारती ने ऑडिशन दिया और वो मुंबई के लिए शॉर्ट लिस्ट हो गईं। तब भारती ने पहली बार फ्लाइट से यात्रा की थी। इसके बाद लाफ्टर चैलेंज में जो भारती ने कमाल किया उसकी बदौलत आज वो इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। 

तीन साल की उम्र में सरोज खान ने किया था डेब्यू, बाल कलाकार से ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed