फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh Birthday: छोटे शहर से मुंबई पहुंचकर, ऐसे बनीं भारती सिंह 'लाफ्टर क्वीन'

Thu, 02 Jul 2020 11:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 02 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Comedy Queen Bharti Singh Birthday From Village of Punjab to Mumbai Laughter queen Life Struggle
भारती सिंह

छोटे पर्दे की 'लाफ्टर क्वीन' कही जाने वाली भारती सिंह का जन्मदिन 3 जुलाई को आता है। भारती इस बार अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। भारती सिंह हमेशा अपने फैंस को हंसाने में कामयाब रही हैं। मुंबई में लाफ्टर क्वीन बनकर राज करने वाली भारती सिंह का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। इस बारे में खुद भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

Comedy Queen Bharti Singh Birthday From Village of Punjab to Mumbai Laughter queen Life Struggle
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है। भारती जब दो साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। तीन भाई- बहनों में भारती सबसे छोटी थीं। लेकिन गरीबी की वजह से भारती को बचपन से ही काम करना शुरू करना पड़ा। पिता के निधन के बाद भारती की मां ने दूसरों के घर पर खाना बनाकर अपने बच्चों को पाला है। भारती खुद कहती हैं कि उनके जैसा बचपन किसी को भी ना मिले।

Comedy Queen Bharti Singh Birthday From Village of Punjab to Mumbai Laughter queen Life Struggle
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती ने अपने जिंदगी के संघर्ष से जो कुछ भी सीखा है वही आज उनके काम आ रहा है। भारती ने अपने संघर्ष के उस वक्त को तो याद करना नहीं चाहती हैं। लेकिन इस बचपन की बहुत सारी ऐसी यादें भी हैं जो उनके काम में मदद करती हैं। भारती ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'जिस तरह सोना भट्टी में पकता है, वैसे ही मैं भी गरीबी की भट्टी में पकी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Queen Bharti Singh Birthday From Village of Punjab to Mumbai Laughter queen Life Struggle
भारती सिंह - फोटो : Social Media

भारती ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां जब दूसरों के घर में खाना बनाने जाया करती थीं तो कभी- कभी भारती भी मां के साथ जाया करती थीं। भारती की मां खाना बनाती थीं और भारती वहां बैठी रहती थीं। उस समय वो किचन और उसमें रखा सामान देखकर सोचा करती थीं कि क्या उनका घर कभी ऐसा हो पाए। हालांकि हालात बदले और आज भारती खुद कहती होंगी कि उनका घर तो उस घर से भी बहुत अच्छा बन गया है।

विज्ञापन
Comedy Queen Bharti Singh Birthday From Village of Punjab to Mumbai Laughter queen Life Struggle
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारती की मां ने उन्हें और उनके भाई- बहनों को मेहनत करने की सीख दी थी। तो आज भारती अपनी मेहनत और लगन से कहां पहुंच गई हैं ये हम सभी के सामने है। भारती की मां ने उनसे कहा था कि मेहनत करना कभी मत छोड़ना। और उन्होंने अपनी मां की बात को माना और वैसा ही किया। भारती मेहनत रंग लाई और आज वो मायानगरी में क्वीन बनकर बैठी हैं।

पढ़ें: हिमांशी खुराना को पसंद नहीं आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहलाना, ट्वीट कर जताई आपत्ति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed