फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमांशी खुराना को पसंद नहीं आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहलाना, ट्वीट कर जताई आपत्ति

Thu, 02 Jul 2020 09:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 02 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Himanshi Khurana Did Not Like Netizens Call Her Asim Riaz Girlfriend
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मशहूर हुईं चर्चित पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हिमांशी की फैन फॉलोइंग की वजह से वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हिमांशी के फैंस उन्हें अक्सर आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड के नाम से संबोधित करते हैं। लेकिन लगता है कि हिमांशी को आसिम की गर्लफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं है। तभी तो उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई है।

Himanshi Khurana Did Not Like Netizens Call Her Asim Riaz Girlfriend
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हिमांशी अक्सर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हिमांशी खुराना के फैंस भी उनकी और आसिम रियाज की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। इसलिए ही उन्हें हर समय आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड कहकर पुकारा जाता है। लेकिन हिमांशी को ये सुनना पसंद नहीं है। हिमांशी ने इस बारे में अपने फैंस को भी बताया।

Himanshi Khurana Did Not Like Netizens Call Her Asim Riaz Girlfriend
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : Social Media

हिमांशी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए हिमांशी बताया है कि उन्हें आसिम की गर्लफ्रेंड सुनना पसंद नहीं हैं। हिमांशी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है। हिमांशी का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं कहा जाता।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himanshi Khurana Did Not Like Netizens Call Her Asim Riaz Girlfriend
हिमांशी खुराना - फोटो : social media

आगे हिमांशी लिखती हैं, 'मुझे पता है इसमें कोई गलत बात नहीं है। लेकिन महिलाएं भी इस फील्ड में काम कर रही हैं। उनकी खुद की एक पहचान है। उनका भी संघर्ष है। तो हमेशा पुरुषों के बारे में ही क्यों कहा जाता है।' हिमांशी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हिमांशी के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Himanshi Khurana Did Not Like Netizens Call Her Asim Riaz Girlfriend
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : twitter

गौरतलब है कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी बिग बॉस में ही बनी थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद आसिम ने हिमांशी को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

पढ़ें: फुल टाइम फिल्म निर्माता बनने चले विवेक ओबेरॉय, एक और हॉरर थ्रिलर फिल्म की हुई घोषणा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed