{"_id":"61ceee300f15bb15af46e286","slug":"corona-among-celebs-arjun-bijlani-is-infected-with-omicron-actors-70-year-old-mother-also-got-corona-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेलेब्स में कोरोना: ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं अर्जुन बिजलानी, 70 वर्षीय मां को भी हुआ कोरोना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सेलेब्स में कोरोना: ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं अर्जुन बिजलानी, 70 वर्षीय मां को भी हुआ कोरोना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन बिजलानी
- फोटो : Instagram: @arjunbijlani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन अभिनेता और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए थे। इस बारे में एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की थी। लेकिन अब सामने आई खबर के मुताबिक अभिनेता कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन ने पॉर्टल के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
अर्जुन ने बताया कि वह इस वायरस की वजह से अपने बेटे को काफी मिस कर रहे हैं। इस संक्रमण के कारण वह उसे न तो गले लगा सकते हैं और न ही उसके साथ खेल सकते हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल के लिए छुट्टियों का प्लान भी बनाया था, लेकिन अब उनके सारे प्लान पर पानी फिर गया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां कोरोना संक्रमित हो गई हैं, लेकिन वह ठीक हैं।
2 of 5
अर्जुन बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओमिक्रॉन के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि यह नया वायरस, ओमिक्रॉन घातक नहीं है, क्योंकि मैं इसका अनुभव कर रहा हूं। मैं 2-3 दिनों में ठीक हो गया हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह घबराने की कोई वजह है, लेकिन संक्रमण की दर ज्यादा है, जिससे मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यह पहले वेरिएंट से 3- 4 गुना तेज है, इसलिए इतने सारे लोग एक साथ पॉजिटिव आ रहे हैं।
3 of 5
अर्जुन बिजलानी
- फोटो : Instagram
अर्जुन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप फुल वैक्सीनेटेड हैं, आप ठीक तरह से अपना ध्यान रख रहे हैं, सावधानी बरत रहे हैं और मल्टीविटामिन और विटामिन सी ले रहे हैं, तो कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कोमोरबिडिटी वाले लोगों को ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन ने बताया कि मेरी मां डायबिटिक हैं और उन्हें भी कोरोना हुआ है। वह 70 साल की हैं। उन्हें एक दिन बुखार था और हम सभी उनके लिए परेशान थे। लेकिन अब वे ठीक हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। हम रोजाना शुगर लेवल की निगरानी कर रहे हैं और यह भी सामान्य है। उन्होंने सबी से आग्रह किया कि इससे घबराएं की बजाय सभी सावधानियों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने लक्षणों के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा कि इस वायरस की वजह से शुरुआत में मेरे गले में बहुत दर्द और सूजन थी। इसकी वजह से मुझे तीन दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी पड़ी। इससे मैं बेहतर हो गया, लेकिन ये हर शरीर पर अलग तरह से असर करता है। गले में दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द और बुखार एक-दो दिन तक इसके सामान्य लक्षण हैं। आपको कोई भी लक्षण दिखने पर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।