फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: घर में पोछा लगाती नजर आईं ये मशहूर अभिनेत्री, वीडियो हो गया वायरल

Tue, 24 Mar 2020 10:58 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 24 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 impact as Hina Khan video is viral of mopping the floor
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में हर कोई परेशान है और इस समस्या से जूझ रहा है। आम लोगों से लेकर सितारों तक पर इसका असर पड़ा है। आम लोगों के साथ ही साथ सेलेब्स भी क्वारंटीन में चले गए हैं। ऐसे में या तो वो कुछ न कुछ नया करते हुए वक्त बिता रहे हैं या फिर घर के कामों में व्यस्त हैं। ऐसे में छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हिना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

coronavirus covid 19 impact as Hina Khan video is viral of mopping the floor
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिना खान ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में परिवार वाले हिना खान की मां की घर के कामों में मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कोई शख्स जहां बाथरूम साफ रहा है तो वहीं कोई बर्तन धो रहा है। इसके साथ ही पोछा लगाने की जिम्मेदारी हिना खान को मिली है।

coronavirus covid 19 impact as Hina Khan video is viral of mopping the floor
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस हिना के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं कि वो अभिनेत्री होने के बाद भी घर के आम काम करने में झिझकती नहीं हैं। इसके साथ ही मां की मदद के लिए वो घर के काम कर रही हैं। हिना खान के इस वीडियो को करीब नौ लाख बार देखा जा चुका है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#NoOneInNoOneOut since we have stopped calling our domestic help due to Covid-19.. Mommy says (Ab khud Kaam karo, I will only cook) And This video is for one purpose only, entertainment entertainment entertainment for us and you all. A tribute to mine and all the mothers out there who do all the house chores day in and day out without a complaint. And being a creative person with a lot of free time .. I will make sure that I keep you guys entertained even if I am quarantined.. #NoVirusCanStopCreativity this is my take with a lil tadka of entertainment on how we should help them in these times specially because now we’re home and well rested.. Also made me realise how difficult it is and yet she does it with perfection and in ease every single day.

A post shared by HK (@realhinakhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus covid 19 impact as Hina Khan video is viral of mopping the floor
hina khan - फोटो : insatgram

इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में हिना खान ने लिखा है, 'कोविड 19 के चलते हमने घर के कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। ऐसे में मम्मी का कहना है कि अब खुद कर काम, मैं सिर्फ खाना बनाऊंगी।' हिना खान वीडियो के कैप्शन में बता रही हैं कि ये वीडियो सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए है। वहीं हिना ने वीडियो उन सभी मांओं को डेडिकेट किया है जो हर दिन बिना किसी शिकायत के घर के सभी काम करती हैं।

विज्ञापन
coronavirus covid 19 impact as Hina Khan video is viral of mopping the floor
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बात हिना खान के करियर की करें तो हिना खान छोटे पर्दे की बड़ी स्टार मानी जाती हैं। हिना खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेम मिला था, वहीं इसके साथ ही हिना खान फियर फैक्टर, कसौटी जिंदगी की, बिग बॉस और चांद छुपा बादल में जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही हिना खान अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed