फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने दिखाई रिसेप्शन पार्टी की झलक, केक पर टिक गईं सबकी निगाहें

Tue, 21 Mar 2023 11:50 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 21 Mar 2023 11:50 AM IST
सार

दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रिसेप्शन पार्टी की झलक दिखाई है। वहीं, इसमें सबकी नजरें केक पर जा टिकी हैं। 

विज्ञापन
Dalljiet Kaur showed a glimpse of the reception party everyone eyes were fixed on the cake
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुई दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। गौरतलब हो कि दलजीत के पति निखिल पटेल की भी यह दूसरी शादी है। ग्रैंड वेडिंग के बाद यह जोड़ा बैंकॉक में अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रहा है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार शेयर कर रही हैं। वहीं अब दलजीत ने अपने रिसेप्शन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देख फैंस खुश हो उठे हैं। 

Dalljiet Kaur showed a glimpse of the reception party everyone eyes were fixed on the cake
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

दलजीत कौर ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी एक क्लिप साझा की। वीडियो की शुरुआत थ्री-टियर केक से हुई। इस केक को एक क्लैपर बोर्ड से सजाया गया, जिस पर लिखा था, 'टेक 2...18/3/23'। इस तरह केक जोड़े को इस बात की याद दिलाता है कि यह दोनों की दूसरी शादी है। साथ ही वह अपनी नई जिंदगी को बेहतरीन तरीके से बिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

दीपिका कक्कड़ ने किया अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Dalljiet Kaur showed a glimpse of the reception party everyone eyes were fixed on the cake
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दलजीत कौर और निखिल पटेल स्माइल के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। जहां टेलीविजन डीवा पर्पल कलर की सैटिन ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं, तो वहीं निखिल पटेल ब्लैक सूट-बूट में काफी फबे हैं। गौरतलब हो कि दलजीत कौर ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से 18 मार्च को शादी की, इसके बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी थ्रो की और अब कपल अपने हनीमून वेकेशन पर है। 

क्या अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी में हुई दोस्ती? बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी में दिखे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalljiet Kaur showed a glimpse of the reception party everyone eyes were fixed on the cake
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि दलजीत कौर ने पहली शादी 'बिग बॉस 16' फेम शालीन भनोट से शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता बेहद बुरे फेज पर खत्म हुआ। एक्स कपल का एक बेटा जेडन भी है, जिसकी कस्टडी दलजीत के पास है। 

विज्ञापन
Dalljiet Kaur showed a glimpse of the reception party everyone eyes were fixed on the cake
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल पटेल की बात की जाए तो उनकी एक्स वाइफ से दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी अरियाना की कस्टडी निखिल के पास है। खुशी की बात है कि इस कपल के बच्चे भी इनकी शादी में शरीक हुए और ढेरों मस्ती की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed