सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीता से विषकन्या बनी ये हीरोइन बोली, छवि तोड़कर कुछ नया करना ही कलाकार की असली चुनौती

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 05 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Debina Bonnerjee will play Vishkanya role in vish a Poisons Story
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
छोटे परदे पर सीता का किरदार निभा सुर्खियों में छाने वाली देबिना बनर्जी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उनेक चर्चा में आने का कारण है उनका नया शो विष- ए प्वाइजनस स्टोरी। इस सीरियल में देबीना प्रमुख किरदार विषकन्या की भूमिका में है। इससे पहले देबीना धारावाहिक संतोषी मां में कुछ इसी तरह का किरदार निभा चुकी है। कई दक्षिण भारतीय फिल्मों और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी देबिना बता रही हैं अपने नए सीरियल और अपने बारे में।


 
Trending Videos
Debina Bonnerjee will play Vishkanya role in vish a Poisons Story
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
कुछ भी करने की छूट
मैंने इससे पहले बहुत सारे किरदार निभाएं हैं लेकिन उन सब किरदारों के लिए मुझे एक सीमा में बंधकर रहना पड़ता था, लेकिन सीरियल विष में मुझे कुछ ऐसा किरदार निभाने को मिला है जहां मैं कुछ भी कर सकती है। अगर शूट के वक्त मेरे मन में कुछ नया आइडिया आता है तो मै टीम से बात करती हूं और पूरी टीम मुझे उस आइडिया को परिणाम तक पहुचाने में मेरा सहयोग करती है। मेरा किरदार अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Debina Bonnerjee will play Vishkanya role in vish a Poisons Story
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
व्यक्तिगत जीवन में खुराफाती
मैं निजी जिंदगी में भी बहुत खुराफाती हूं। कुछ भी करने से पहले मैं ज्यादा सोचती नहीं। मेरे मन में सिर्फ यही चलता रहता है कि चलो जो होगा देखा जाएगा। मेरे और इस किरदार दोनो के खुराफात के तरीके और उद्देश्य तो अलग हैं लेकिन खुराफात का स्तर समान है।     

विराट कोहली पहली पसंद-
मै उन गिने चुनी बंगालियों में से हूं जो क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं लेते। वैसे तो सचिन तेंदुलकर मेरे पसंदीदा खिलाड़ी है पर मौजूदा क्रिकेट टीम में विराट मेरे लिए पोस्टर बॉय है। मै चाहती हूं कि इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अच्छे से खेले और एक बार फिर से देश को वर्ल्ड कप दिलाकर इसकी शान बढ़ाए।
Debina Bonnerjee will play Vishkanya role in vish a Poisons Story
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
टीवी पर छवि को तोड़ना मुश्किल
टीवी पर अपनी सीता की  छवि के बारे में बात करते हुए देबिना कहती हैं कि टीवी के दर्शकों की मानसिकता थोड़ी अलग होती है। वे एक बार किसी को किसी तरह के किरदार में पसंद कर लेते हैं तो फिर उसी तरह के किरदारों में देखना चाहते है। अगर लोगों ने मुझे एक बार देवी के किरदार में देखा है तो वो हमेशा मुझे इसी रूप में देखना पसंद करेंगे। मै चाहती हूं कि लोग मुझे विषकन्या के भी किरदार में पसंद करें।
 
विज्ञापन
Debina Bonnerjee will play Vishkanya role in vish a Poisons Story
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
विष के लिए पतला होना पड़ा
इस शो में मेरा किरदार काफी बोल्ड और ग्लैमरस है और इस तरह के किरदार निभाते हुए मुझे अलग अलग तरह के स्टाइलिश कपड़े पहनने पड़ेंगे। इसके लिए मुझे अपना वजन कम करना पड़ा और जितना हो सकता था मैने अपने शरीर को सुडौल और फिट बनाने की कोशिश की।

साल भर में पाया सिल्वर बटन
बीते दो साल मैंने खुद पर काम किया । मैंने अपने अभिनय और व्यक्तित्व को निखारने के लिए काफी मेहनत की। इस दौरान मैं अपने यूट्यूब चैनल पर भी काम करती रही और महज साल भर के भीतर मेरे चैनल को सिल्वर बटन भी मिल गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed