मशहूर टीवी सीरियल ;तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'दयाबेन' दिशा वकानी एक बार फिर चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार ऑडी की तस्वीर शेयर की थी। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था जिसकी पहली झलक उन्होंने अपने फैन्स के लिए शेयर की है। इस पर उनके फैन्स को ढेरों कमेंट्स और लाइक आ रहे हैं।
'तारक मेहता... की 'दयाबेन' ने शेयर की बेटी की पहली झलक, 2 साल पहले दिया था जन्म
दिशा वकानी 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। अब जाकर उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनकी बेटी का नाम स्तुति है। दिशा के बेटी की फोटो शेयर करते ही वायरल हो गई है। अब इस फोटो पर 11 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और उनके फैन्स ढेरों कमेंट्स कर रह हैं।
❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️🖤❤️
A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on
इससे पहले घर-घर में मशहूर दयाबेन का किरदार कर चुकीं दिशा वकानी ने एक लग्जरी कार खरीदी थी। उन्होंने अपनी नई कार ऑडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस कार की मुंबई में ऑनरोड कीमत 66 लाख से 96 लाख रुपए तक हो सकती है। इस तस्वीर के साथ 'दया भाभी' ने कैप्शन तो शेयर किया था लेकिन यह नहीं बताया था कि उन्होंने कौन-सा मॉडल खरीदा है।
दिशा ने अपनी ऑडी कार की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'मेरी कार ऑडी।' टीवी अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करती आई हैं। वहीं, साल 2017 में वह मैटरनिटी लीव पर गई थी उसके बाद से उन्होंने अभी तक शो में वापसी नहीं की है। दिशा ने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। बार-बार खबर आ रही थी कि वह अब शो का हिस्सा होंगी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
View this post on Instagram
A post shared by Disha Vakani & Dilip Joshi (@disha_vakani) on May 27, 2019 at 5:31pm PDT
उनकी 18 मई को शो में वापस आने की अटकले लगाई जा रही थीं लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने जब सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया तो ज्यादातर फैन्स ने भी उनसे शो में वापसी को लेकर ही सवाल दागे। वहीं, शो से जुड़े सवालों से दिशा ने नाराजगी जाहिर की और जवाब में लिखा, 'कृपया मुझे कुछ स्पेस दीजिए।'
