'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर कोई ना कोई अपडेट आए दिन आता रहता है। थीम से लेकर सेट की शिफ्टिंग तक और लगातार स्टार्स की एंट्री को लेकर कई नाम सामने आए हैं। जरीन खान, करण पटेल, मेघना मलिक और सीआईडी के दयानंद शेट्टी के बाद अब एक और नाम सामने आया है। खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ का दिल तोड़ने वाले हिमांश कोहली (Himansh Kohli) भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।
2 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli
- फोटो : file photo
हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने साल 2014 में 'यारियां' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद 'जीना इसी का नाम है', 'रांची डायरीज' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि वह लाइमलाइट में नेहा कक्कड़ से अपने रिश्ते की वजह से आए थे। बीते दिनों नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद नेहा कक्कड़ कई बार अपने दिल का दर्द सोशल मीडिया और लाइव इवेंट के दौरान बयां कर चुकी हैं। यहां तक कि वह एक रियलिटी शो के दौरान फूट-फूटकर रोने भी लगी थीं। इसके साथ ही नेहा डिप्रेशन में भी चली गई थीं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।
3 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद हिमांश कोहली को 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो इतना जरूर है कि नेहा और हिमांश से जुड़ी कई बातों का खुलासा 'बिग बॉस 13' में हो सकता है। फिलहाल यह तो वक्त ही बताएगा कि हिमांश कोहली इस ऑफर को स्वीकार करते हैं या फिर नहीं। खास बात यह है कि हिमांश के आते ही 'बिग बॉस' में मसाले का तड़का जरूर लग सकता है।
4 of 5
Salman Khan Bigg Boss
- फोटो : file photo
'बिग बॉस 12' फ्लॉप गया था ऐसे में मेकर्स इस बार कंटेस्टेंट का चुनाव ध्यान से करेंगे। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि 'बिग बॉस 13' में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार कॉमनर्स की जगह सिर्फ सेलिब्रिटी ही हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही शो की थीम को लेकर भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है।
5 of 5
salman khan bigg boss
- फोटो : file photo
कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर 'हॉरर थीम' के बारे में सोच रहे हों। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा जा रहा है।