एक्ट्रेस हिना खान ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कान के बाद हिना खान पेरिस रवाना हो गईं जहां वो ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं।
2 of 5
hina khan
- फोटो : social media
पेरिस में हिना अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इन सबके बीच हिना ने रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को रोजा रखा। हिना ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने पेरिस में रोजा रखा था।
3 of 5
hina khan
- फोटो : social media
हिना ने बताया कि पेरिस में 18 घंटे का रोजा रखना काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी रोजा रखा। इस दौरान उनकी टीम के एक सदस्य ने गिफ्ट में चेरी टोमैटो दिए। गिफ्ट पाकर हिना बेहद खुश हो गईं। इससे पहले हिना खान उस वक्त चर्चा में आ गईं जब कान फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक को लेकर एक मैगजीन के एडिटर ने उनका मजाक बनाया था।
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने कहा, 'इतने बड़े पद पर बैठे इंसान से ऐसी बातें सुनना दिल तोड़ देने वाला होता है। मुझे बुरा लगा, मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी। मुझे लगा कि ऐसे कमेंट की जरूरत नहीं थी।'
5 of 5
hina khan
- फोटो : social media
हिना ने आगे कहा, ' आप को जहां पहुंचना होता है, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है। ऐसा करने के लिए स्टीरियोटाइप तोड़ना पड़ता है और कंफर्टजोन से बाहर आना पड़ता है। ऐसा तब करना पड़ता है जब आप टीवी से बहुत पैसे कमा रहे हैं। कान में जाना कोई सरल काम नहीं है।'