{"_id":"5cf4cc75bdec22071c2e0f2c","slug":"lovey-sasan-second-wedding-with-husband-koushik-krishnamurthy-from-south-indian-rituals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने दूसरी बार रचा ली शादी, पति से बोली 'साथ निभाना साथिया'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
3 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने दूसरी बार रचा ली शादी, पति से बोली 'साथ निभाना साथिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
Link Copied
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस लवी सासन अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं । लवी ने अपने पति कौशिक कृष्णमूर्ति से ही दूसरी शादी की है । इस बार शादी दूसरे रीति-रिवाज से हुई है । लवी ने फरवरी में कैशिक से सिख रीति-रिवाज से शादी की थी ।
Trending Videos
2 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
अब दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई । लवी ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । ये शादी 29 मई को हुई । सोशल मीडिया पर लवी ने हल्दी, मेहंदी और संगीत की भी तस्वीरें शेयर की हैं । बता दें कि कौशिक साउथ इंडियन हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
सिख वेडिंग के बाद साउथ इंडियन रिवाज से शादी करना कपल ने पहले से तय किया हुआ था। शादी में लवी ने कांजीवरम साड़ी पहनी । ये कपल शादी में बेहद खूबसूरत लग रहा था। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
4 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
हल्दी की रस्म को निभाते हुए कपल की ये फोटो सबसे खूबसूरत है । पारंपरिक साउथ इंडियन स्टाइल में लवी की हल्दी की रस्म हुई । हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें शेयर करते हुए लवी ने लिखा- And it was all YELLOW 🧡 What a fun Haldi Day
बता दें कि 10 फरवरी 2019 को कपल ने अमृतसर में सिख वेडिंग की थी । सिख वेडिंग के बाद परिवारवालों और करीबी दोस्तों के लिए कपल ने वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था । शादी के बाद कपल मालदीव हनीमून के लिए गया था । लवी ने हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।