सब्सक्राइब करें

TRP लिस्ट में कपिल को फायदा पहुंचा गए सलमान-कटरीना, अंत में 'नागिन' ने दिया सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Jun 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
barc report naagin 3 and the kapil sharma show high in trp rating
naagin 3, the kapil sharma show - फोटो : social media

बार्क रिपोर्ट में इस हफ्ते कई टीवी शोज की टीआरपी रेटिंग में उछाल देखा गया तो वहीं कुछ शोज को गिरावट का भी सामना करना पड़ा है। कपिल शर्मा को इस हफ्ते फायदा मिलता दिख रहा है और एक पायदान ऊपर पहुंचे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए टीआरपी रेटिंग में कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा। 

Trending Videos
barc report naagin 3 and the kapil sharma show high in trp rating
Naagin 3 - फोटो : twitter

एकता कपूर का सीरियल नागिन को दर्शक एक बार फिर खूब पसंद कर रहे हैं। नागिन नंबर वन पर पहुंच गई है। इसका आखिरी एपिसोड 26 मई को टेलीकास्ट हुआ था। शो के खत्म होने से फैंस के बीच भी निराशा है। माना जा रहा है फैंस सीजन 4 की प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
barc report naagin 3 and the kapil sharma show high in trp rating
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram

नंबर दो पर पर भी एकता कपूर ही काबिज हैं। कसौटी जिंदगी की 2 में इस वक्त कई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिसे दर्शक भी पसंद कर रहे हैं।  हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सीरियल में जल्द ही कोमोलिका की मौत होने जा रही है। चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। 

barc report naagin 3 and the kapil sharma show high in trp rating
Kumkum Bhagya - फोटो : social media

सीरियल कुमकुम भाग्य को तीसरा नंबर मिला। फैंस सीरियल में अभी और प्रज्ञा के बीच समझौते को लेकर उत्साहित हैं। लंबे समय के बाद दोनों मिलने जा रहे हैं ऐसे में सीरियल में काफी मेलोड्रामा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
barc report naagin 3 and the kapil sharma show high in trp rating
Kundali Bhagya - फोटो : social media

टीआरपी की लिस्ट में कुंडली भाग्य को नंबर 4 स्थान मिला। शो में फिलहाल शादी का दौर चल रहा है। पिछले हफ्ते यह शो दूसरे नंबर पर था। आने वाले एपिसोड में आप देख सकेंगे कि प्रीता मुसीबत में फंसी हैं ऐसे में पृथ्वी मदद करेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed