सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 में देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव, सलमान को भी नहीं है खबर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 01 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
5 biggest changes may happen in Salman Khan show Bigg Boss 13
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) हमेशा ही अपनी थीम और कंटेस्टेंट की वजह से चर्चा में रहता है। मेकर्स हर बार दर्शकों को लुभाने के लिए कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मेकर्स कुछ बड़ा बदलाव करने वाले हैं। जानिए ऐसे कौन से 5 बड़े बदलाव हैं जो 'बिग बॉस 13' में हो सकते हैं। 

Trending Videos
5 biggest changes may happen in Salman Khan show Bigg Boss 13
salman khan bigg boss - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर 'हॉरर थीम' के बारे में सोच रहे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 biggest changes may happen in Salman Khan show Bigg Boss 13
बिग बॉस - फोटो : file photo

खबरों की मानें तो इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बनेगा। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने इस बात का खुलासा किया था। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता बीते 7 साल से बिग बॉस का सेट डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने एजेंसी से बात करते हुए कहा कि 'बिग बॉस 13' का सेट लोनावला से शिफ्ट हो गया है।  

5 biggest changes may happen in Salman Khan show Bigg Boss 13
bigg boss 12 - फोटो : file photo

खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस' को सलमान खान अकेले होस्ट करते नहीं दिखेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार उनके साथ एक को-होस्ट भी हो सकती है। खास बात यह है कि सलमान 'बिग बॉस 5' में संजय दत्त के साथ मिलकर शो होस्ट कर चुके हैं। 

विज्ञापन
5 biggest changes may happen in Salman Khan show Bigg Boss 13
bigg boss 12 - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स शो को सितंबर-अक्टूबर के बीच में शुरू करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा जा रहा है। पिछले सीजन यानी कि 'बिग बॉस 12' की बात करें तो यह 16 सितंबर को ऑन एयर हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed