टीवी के धारावाहिक कुंडली भाग्य से मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर पिछले काफी समय से इस शो में नजर आ रहे थे। इस समय वह दो कारणों से चर्चा में हैं। पहला तो ये कि वह बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं और दूसरी खबर सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल खबर आ रही है कि धीरज धूपर ने ये शो छोड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कुंडली भाग्य की वजह से उन्हें नेम, फेम और स्टारडम मिला। उन्होंने कहा कि उनको अपने कैरेक्टर से भी काफी लगाव था, पर शो से आगे बढ़ना स्क्रिप्ट और वक्त दोनों की मांग थी। इस वजह से उन्हें कुंडली भाग्य को अलविदा कहना पड़ा। बीते कुछ समय से भी कुंडली भाग्य में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ समय पहले ये भी खबर आ रही थी कि मनित जोहरा कुंडली भाग्य में नजर आने वाले हैं, वहीं कुछ महीने पहले ही मनित जोहरा ने शो को अलविदा किया है।
Kundali Bhagya: धीरज धूपर ने कुंडली भाग्य को कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर बताई फैसले की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन