{"_id":"621464e685b6e4189c202fbb","slug":"dipika-kakar-converted-to-islam-for-marriage-with-shoaib-ibrahim-see-their-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding album: इस्लाम कबूलने के बाद दीपिका कक्कड़ ने की थी शोएब से शादी, नाम बदलकर रखा गया था 'फैजा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Wedding album: इस्लाम कबूलने के बाद दीपिका कक्कड़ ने की थी शोएब से शादी, नाम बदलकर रखा गया था 'फैजा'
'ससुराल सिमर का'की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने आज ही के दिन 2018 में शादी की थी। दीपिका की ये शादी खूब चर्चा में रही थी क्योंकि शोएब से निकाह के लिए दीपिका ने इस्लाम कबूला था। इसके बाद दीपिका का नया नाम फैजा रखा गया था। हालांकि वह इस नाम को प्राइवेट ही रखती हैं। जब दीपिका ने शोएब से शादी की थी। तब उन्होंने विवादों का सामना करना पड़ा था।
2 of 6
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
गांव में हुई थी शादी
शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए दीपिका ने न सिर्फ धर्म की दीवार गिराई बल्कि तलाकशुदा होकर दोबारा शादी करने की भी हिम्मत रखी थी। दीपिका की शादी शोएब के पैतृक गांव यूपी के मौदाहा में हुई थी। इस शादी में पूरे गांव के लोग शरीक हुए थे।
3 of 6
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने कहा था- हां मैंने धर्म परिवर्तन किया है
दीपिका की शादी के समय उनके धर्म परिवर्तन वाली बात को छुपाया गया था लेकिन बाद में जब खबरें मीडिया में आ गईं तो दीपिका ने खुद सामने आकर ये बात स्वीकारी। दीपिका ने कहा था- जो सच है वो सच है। ये सच है कि मैंने धर्म परिवर्तन किया है लेकिन ये क्यों किया, कैसे किया, इसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती हूं, मैंने ये अपनी खुशी के लिए किया है और मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और शोएब एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों की रोमांटिक फोटोज अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका और शोएब की मुलाकात शो ससुराल सिमर का पर हुई थी, इस शो के दौरान ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे लेकिन दीपिका पहले से शादीशुदा थीं।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ ने जिस वक्त एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, उस वक्त वो शादीशुदा थी। उनकी पहली शादी रौनक सैम्सन से हुई थी जो पायलट थे। दीपिका भी एक्टिंग में आने से पहले एयर होस्टेस थीं। हालांकि दोनों का बाद में तलाक हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।