मनोरंजन जगत में जहां एक तरफ स्टार किड्स का बोलबाला रहता है तो वहीं संघर्ष करने वाले सितारे भी अपना जलवा बरकरार रखते हैं। संघर्ष करने वाले बहुत से ऐसे भी सितारे हैं जो अपना अच्छा खासा काम या फिर पेशा छोड़कर कलाकार बनते हैं। बॉलीवुड और टीवी की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अच्छे खासे करियर को छोड़कर अभिनय की दुनिया को चुना है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो एक समय में एयर होस्टेस थीं लेकिन उन्होंने उसको छोड़कर अभिनय की दुनिया में अपना अलग नाम कमाया है।
दीपिका कक्कड़ सहित ये पांच अभिनेत्रियां टीवी पर आने से पहले रह चुकीं एयर होस्टेस, बहू बनकर घर-घर हुईं मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका कक्कड़
यह टीवी का काफी जाना- माना चेहरा हैं। वह सुसराल सिमर का और कहां हम कहां तुम जैसी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ के बहुत कम फैंस को यह बात पता होगी कि एक जमाने में वह एयर होस्टेस थीं। दीपिका कक्कड़ ने करीब तीन साल तक बतौर होस्टेस काम किया, लेकिन स्वास्थ्य परेशानी के चलते उन्होंने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और वह आज वह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
नेहा सक्सेना
सिद्धिविनायक, सजन घर जाना है और तेरे लिए जैसी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नेहा सक्सेना भी एक समय एयर होस्टेस थीं। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एविशन की पढ़ाई की और डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक काम भी किया। अब नेहा सक्सेना टीवी की चर्चित अभिनेत्री हैं।
आकांक्षा पुरी
आकांक्षा फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आकांक्षा पुरी टीवी सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती का किरदार कर चुकी हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले आकांक्षा पुरी एक इंटरनेशनल केबिन क्रू का हिस्सा थीं। कुछ महीने पहले आकांक्षा पुरी बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप करने की वजह से चर्चा में थीं।
हिना खान
हिना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिना खान की गिनती टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। यह बात उनके फैंस को नहीं पता होगी कि अभिनेत्री बनने से पहले हिना खान एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोर्स भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कोर्स को छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया।