टीवी के मशहूर सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानि दीपिका कक्कड़ शादी के बाद अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ पूरे रीति रिवाज से रोजा रख रही हैं। आपको बता दें कि 22 फरवरी 2018 दीपिका ने शोएब से निकाह किया था। लखनऊ से 100 किलो मीटर दूर मौदाहा में दोनों का निकाह हुआ था और फिर मुंबई में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया था। ये शादी इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि दीपिका ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। वह हिंदू से मुस्लिम बन गई थीं और उन्होंने अपना नाम फैजा इब्राहिम भी रख लिया था। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
हिंदू से मुस्लिम बनी ये एक्ट्रेस, शादी के बाद पति के साथ रख रही हैं रोजे, वायरल हुईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन