छोटे पर्दे पर कई कॉमेडी शोज प्रसारित होते हैं लेकिन दर्शकों ने जो प्यार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को दिया वो शायद दी किसी और शो को मिला होगा। इस सीरियल में काम करने वाले कलाकार बेहद मशहूर हैं, लेकिन दर्शक उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबीता जी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। पर्दे पर इन किरदारों को निभा रहीं अभिनेत्रियां असल जिंदगी में कैसी हैं ये उनके प्रशंसक हमेशा जानना चाहते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन अभिनेत्रियों की असल जिंदगी की तस्वीरें।
असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं 'तारक मेहता' की अभिनेत्रियां, तस्वीर देखकर पहचानना होगा मुश्किल
दिशा वकानी
दिशा वकानी दर्शकों के बीच दयाबेन के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने इस किरदार को इतने बेहतरीन ढंग से निभाया है कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। साल 2017 में प्रेग्नेंसी के चलते दिशा ने शो से ब्रेक लिया था। इसके बाद से लगातार उनके शो में कमबैक की खबरें आती रहीं है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि वो शो पर वापसी करेंगी या नहीं। दिशा की असल जिंदगी की तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितनी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं।
मुनमुन दत्ता
शो में तो बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के जेठालाल दीवाने हैं, लेकिन असल जिंदगी में मुनमुन अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। शो में बबीता जी के किरदार में मुनमुन एक मॉडर्न लड़की बनी दिखाई देती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो अपने किरदार से भी कहीं ज्यादा मॉडर्न है।
अंबिका रंजनकर
तारक मेहता शो में अंबिका कोमल हाथी का किरदार निभाती हैं। उनके अभिनय को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि असल जिंदगी में अंबिका काफी मॉडर्न और ग्लमैरस हैं। इस बात का अंदाजा आप उनकी तस्वीर देखकर ही लगा सकते हैं।
सुनैना फौजदार
सुनैना इस शो में तारक मेहता की पत्नी अंजली मेहता का किरदार निभा रही हैं। इस शो में वो अक्सर सूट और साड़ी पहने ही नजर आती हैं। हालांकि असल जिंदगी में सुनैना काफी बोल्ड हैं। उनकी तस्वीर देखकर तो आप भी यकीन कर लेंगे कि सुनैना कितनी हॉट लगती हैं।
कमेंट
कमेंट X