होली का त्यौहार हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान अपने घर पर तैयार करते हैं और खूब जश्न मनाते हैं। बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य टीवी अभिनेत्री दिशा परमार संग अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उम्मीद है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। ऐसे में राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया पर होली की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो गर्लफ्रेंड दिशा परमार को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
होली पर राहुल वैद्य के रंग में रंगीं दिशा परमार, सोशल मीडिया पर साझा की रोमांटिक तस्वीर
राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दिशा और राहुल सफेद कपड़ों में लाल-पीले, हरे-नीले गुलाल से रंगे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं तो किसी में राहुल दिशा को किस कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए राहुल वैद्य ने कैप्शन लिखा, 'आप सभी को मेरी तरफ से और मेरी वाली की तरफ से होली की शुभकामनाएं। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। अपने परिवार के साथ होली मनाएं और मिठाई खाना न भूलें।'
कमेंट
कमेंट X