फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांका त्रिपाठी से भारती सिंह तक, अपने पति से दौलत शोहरत में आगे हैं ये हसीनाएं

Tue, 29 Jun 2021 03:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 29 Jun 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi to Bharti Singh these television actresses earning more money from their husband
अभिनव शुक्ला, विवेक दहिया, हर्ष लिम्बचिया - फोटो : Instagram

टेलीविजन जगत कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी दिन रात की कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है और आज वो टेलीविजन का एक बड़ा नाम है। टीवी की दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो एक शो करके स्क्रीन से कही गायब हो गईं तो कोई ऐसी हैं जो एक के बाद एक सफल शो देकर टेलीविजन इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों में निया शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति सहित कईयों के नाम शामिल हैं। जिन्होंने अपने शो से टीवी इंडस्ट्री में दौलत के साथ-साथ खूब नाम भी कमाया।



ये हसीनाएं अपने पतियों से दौलत शोहरत में हैं आगे 

बॉलीवुड की तरह ही टेलीविजन की भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने उस वक्त शादी की जब वो अपने करियर में सफलता की उचाईयां छू रही थीं। आज भी ये अभिनेत्रियां अपने पतियों से अधिक सफल हैं। मनोरंजन जगत में उनकी खुद की अपनी एक पहचान है। अपनी कला के दम पर इन अभिनेत्रियों ने सिर्फ नाम ही नहीं कमाया बल्कि इनके पास बेशुमार दौलत भी है। टेलीविजन की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में अपने पतियों से बहुत आगे हैं। आज हम आपको टेलीविजन की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पतियों से कमाई के मामले में तो आगे हैं ही लेकिन इसी के साथ उनसे अधिक लोकप्रिय भी हैं।

Divyanka Tripathi to Bharti Singh these television actresses earning more money from their husband
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

रुबीना दिलाइक- अभिनव शुक्ला

रुबीना दिलाइक टेलीविजन जगत का एक बड़ा नाम हैं। सीरियल छोटी बहू से रुबीना घर-घर में लोकप्रिय हुईं थीं। उन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत इस शो से की थी। इसके बाद भी रुबीना ने कई शोज में काम किया, लेकिन उन्होंने सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व की एक पहचान से अपनी दमदार वापसी की। इस शो में उन्होंने बहुत ही पॉवरफुल किन्नर की भूमिका निभाई। रुबीना ने साल 2008 में टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी कर ली। हालांकि अभिनव शुक्ला ने रुबीना से पहले अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जो सफलता रुबीना को मिली वो अभिनव को नहीं मिल सकी। बिग बॉस 14 में भी जब ये दोनों साथ आए थे तो शुरुआत में अक्सर अभिनव को ये कहा जाता था कि वो रूबीना दिलाइक के दम पर शो में टिके हैं।

Divyanka Tripathi to Bharti Singh these television actresses earning more money from their husband
विवेक दहिया - फोटो : Instagram

दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया

साल 2006 में बनूं मैं तेरी दुल्हन से दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल की दुनिया में भले ही कदम रखा हो, लेकिन वो एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से इशी मां बनकर बहुत अधिक लोकप्रिय हुईं। दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की सबसे मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 8 जुलाई 2016 को अपने सह-कलाकार विवेक दहिया से शादी की थी। विवेक ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, हालांकि शो में उनकी भूमिका बहुत अधिक बड़ी नहीं थी। इसके अलावा विवेक कवच में मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन ये शो भी उनका असफल रहा। दिव्यांका टीवी जगत में अपने पति विवेक से बहुत अधिक लोकप्रिय हैं और एक शो के लिए वो अपने पति से कई अधिक फीस लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi to Bharti Singh these television actresses earning more money from their husband
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Instagram

दीपिका कक्कड़-शोएब मलिक

दीपिका कक्कड़ भी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने वैसे तो टीवी पर कई सीरियल किए, लेकिन उन्हें शो 'ससुराल सिमर का' ने घर-घर में लोकप्रियता दिलवाई। इसी सेट पर उनकी उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई थी। हालांकि शोएब ने अपनी निजी कारणों के चलते इस शो को बीच में छोड़ दिया लेकिन दीपिका इस शो के साथ बनी रहीं। ये शो छोड़ने के बाद शोएब ने टीवी पर कई शो किए लेकिन उन्हें पहले वाली सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन दीपिका इस शो के बाद जब बिग बॉस का हिस्सा बनी तो दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। दीपिका और शोएब ने साल 2018 में शादी की थी। ये दोनों टेलीविजन की सबसे मशहूर जोड़ियों में शुमार हैं। लेकिन अगर इनका करियर ग्राफ देखा जाए तो दौलत और शोहरत दोनों ही मामलों में दीपिका शोएब से आगे हैं।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi to Bharti Singh these television actresses earning more money from their husband
हर्ष लिम्बचिया - फोटो : Instagram

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया
 

भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीता, लल्ली बनकर लोगों को परेशान करना हो या फिर बुआ बनकर सितारों से सब्जियां छिलवाना भारती को देखकर हर कोई गुदगुदाया। कहते हैं हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन ये बात भारती खुद भी मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके पति हर्ष का बहुत बड़ा हाथ है। हर्ष पेशे से लेखक हैं, जिन्होंने भारती के कई शोज के लिए स्क्रिप्ट्स लिखी है। साल 2017 में भारती ने हर्ष से शादी की, जिसके बाद हर्ष की किस्मत चमकी और उन्हें परदे के पीछे से आगे आकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। उन्होंने खतरा-खतरा जैसे शो का निर्माण किया तो वही कई शोज में भारती और हर्ष ने मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाया। भारती हर्ष को भले ही कितना भी आगे कर लें, लेकिन सच्चाई यही है कि भारती की लोकप्रियता हर्ष से कई अधिक है और वो एक शो के लिए हर्ष से अधिक चार्ज करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed