फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलाव: 25 साल में इतनी बदल गई हैं 'अनुपमां', 44 की उम्र में देती हैं सभी को टक्कर

Tue, 29 Jun 2021 03:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 29 Jun 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Rupali Ganguly Aka Anupamaa Transformation in 25 Years See Photos
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हीरोइनों की उम्र हीरो की तुलना में कम ही मानी जाती है। अक्सर देखा गया है कि हीरो सालों साल पर्दे पर अभिनय करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ हीरोइनें कुछ सालों में ही पर्दे से गायब होने लगती हैं। हालांकि आज के समय में ये बदलाव बॉलीवुड और टीवी जगत दोनों जगह देखने को मिल रहा है जहां हीरोइनें कमबैक के बाद भी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं रुपाली गांगुली जो इन दिनों 'अनुपमां' बनकर सबके दिलों पर राज कर रही हैं। 



44 की उम्र में भी देती हैं अपनी अदाओं से सभी को टक्कर
इस बात में कोई शक नहीं है कि रुपाली छोटे पर्दे की एक सुपरहिट अदाकारा हैं। रुपाली ने 'संजीवनी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'परवरिश' जैसे शो से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। हालांकि कुछ समय बाद रुपाली छोटे पर्दे से गायब हो गई थीं। अब कुछ समय पहले ही उन्होंने शो 'अनुपमां' के जरिए टीवी पर कमबैक किया है। रूपाली अपने लुक्स को लेकर भी बहुत अपडेट रहती हैं। उनका फैशन सेंस लाजवाब है और अपनी फिटनेस पर भी वे खूब काम करती हैं। यही वजह है कि 44 वर्ष की उम्र में भी वे किसी से कम नहीं लगती हैं।

Rupali Ganguly Aka Anupamaa Transformation in 25 Years See Photos
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो रुपाली की उम्र 44 साल है लेकिन उनकी तस्वीरें देख आप भी कहेंगे कि उम्र बस उनके लिए एक संख्या हैं। रुपाली की खूबसूरती के आज भी लाखों लोग कायल हैं। वहीं गृहिणियों के लिए तो वह एक स्टाइल आइकल बन गई हैं। साधारण सी साड़ी में भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। साड़ी के अलावा वेस्टर्न लुक में भी रुपाली फोटोशूट करवाती हैं और सभी को अपना दीवाना बना देती हैं।

Rupali Ganguly Aka Anupamaa Transformation in 25 Years See Photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली गांगुली दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संग बड़े परदे पर रोमांस कर चुकी हैं। इन दोनों ने फिल्म 'अंगारा' में साथ काम किया था। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रुपाली के पिता अनिल गांगुली के किया था। रुपाली के पिता अनिल गांगुली बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक थे और उन्होंने कोरा कागज, तपस्या, संकोच जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly Aka Anupamaa Transformation in 25 Years See Photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

हाल ही में मिथुन दा अचानक अनुपमां के सेट पर पहुंच गए थे। दरअसल, सीरियल में 'काव्या' का किरदार निभा रहीं मदालसा शर्मा उनकी बहू हैं। सेट पर उन्हें देखकर पहले तो सभी हैरान रह गए लेकिन बाद में यादों का पिटारा खुला तो कई बातें सामने आईं। मिथुन दा और अनुपमां की फिल्म 'अंगारा' की कई यादें ताजा हो गईं। 

विज्ञापन
Rupali Ganguly Aka Anupamaa Transformation in 25 Years See Photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

बता दें कि साल 2013 में रुपाली ने बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा के साथ शादी की थी और 2015 में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ था। बात रुपाली के करियर की करें तो उन्होंने सात साल की उम्र में 1985 में फिल्म ‘साहेब’ में काम किया था। साल 2000 में उन्होंने सीरियल ‘सुकन्या’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘संजीवनी’, ‘भाभी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘परवरिश’ में भी काम कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed