फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाभीजी घर पर हैं: हप्पू सिंह से पेलू रिक्शा वाले तक, क्या आप जानते हैं इन सितारों के असली नाम

Tue, 29 Jun 2021 11:26 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 29 Jun 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hai gori meme happu singh angoori bhabhi saxena ji here real name of Actors
'भाभी जी घर पर हैं के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कई सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा भाभीजी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hain) शो सभी का फेवरेट है। इसका कारण है कि इस शो को देखकर आप हंसी में खो में जाते हैं और दिन भर की थकान और जीवन की परेशानियों को कुछ देर के लिए ही सही भुला देते हैं। लेकिन फैंस केवल इस शो के एपिसोड तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके और इसके कलाकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रखते हैं। सुपरहिट सीरियल का हर कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर चाहे वो, अंगूरी भाभी हो, मनमोहन तिवारी हो, गोरी मैम या फिर हप्पू सिंह ही क्यों ना हो। हर कोई अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करता है। आज हम आपकों इन सभी कलाकरों के असली नाम बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट



अंगूरी भाभी
स्टार प्लस के शो कस्तूरी से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली शुभांगी ने अंगूरी भाभी के रूप में फैन्स को प्रभावित किया है।इनका जन्म 11 अप्रैल, 1981 को इंदौर में हुआ था। शुभांगी ने ‘भाभी जी घर पर है’ के अलावा कई अन्य टीवी शोज में काम किया है। शुभांगी 'कसौटी जिन्दगी की' और 'चिड़िया घर' जैसे सीरियलों में भी नजर आ चुकी हैं। शुभांगी के पति का नाम पियूष पुरे है। इनकी 13 साल की बेटी भी है, जिसका नाम आशी है।

Bhabiji Ghar Par Hai gori meme happu singh angoori bhabhi saxena ji here real name of Actors
नेहा पेंडसे - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीता भाभी
शो भाभी जी घर पर है की गोरी मेम का पहले किरदार निभाने वाली यानी अनीता भाभी का रियल लाइफ में नाम नेहा पेंडसे है। नेहा पेंडसे को टीवी पर 'मे आई कम इन मैडम?' सीरियल में संजना हितेशी के रोल ने खूब लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा मराठी सीरियल 'भाग्यलक्ष्मी' से भी उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। 2018 में नेहा पेंडसे 'बिग बॉस 12' में भी नजर आई थीं।

Bhabiji Ghar Par Hai gori meme happu singh angoori bhabhi saxena ji here real name of Actors
आसिफ शेख
विभूति नारायण

विभूति नारायण यानी आसिफ शेख को शो में नल्ला के नाम से भी जाना जाता है। आसिफ ने सबसे पहले ‘हम लोग’ नामक सीरियल से शुरुआत की थी। वहीं साल 1991 में 'यारा दिलदारा' में मुख्य भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। बता दें कि रियल लाइफ में आसिफ की पत्नी का नाम जेबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hai gori meme happu singh angoori bhabhi saxena ji here real name of Actors
रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

मनमोहन तिवारी
‘भाभी जी घर पर है’ में अनीता जी के दीवाने बन उनके घर के चक्कर लगाने वाले मनमोहन तिवारी का असली नाम रोहिताश गौड़ है। रोहताश ने टीवी शोज के साथ कई फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने साल 1997 में टीवी शो 'जय हनुमान' से डेब्यू किया था। इसे बाद वह साल 2001 में 'वीर सावरकर' फिल्म में नजर आए थे। यही नहीं इन्होंने थिएटर भी किया है। रियल लाइफ में इनकी पत्नी रेखा गौड़ और इनकी दोनों बेटियों का नाम गीति गौड़, संगीति गौड़ है।

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hai gori meme happu singh angoori bhabhi saxena ji here real name of Actors
योगेश त्रिपाठी
दरोगा साहब
'भाभीजी घर पर हैं' के दरोगा साहब का असली नाम योगेश त्रिपाठी है। सीरियल में वह अहम किरदार में नजर आते हैं। इसके अलावा योगेश 'हप्पू की उलटन पलटन' में भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'ऍफ़ आई आर', 'जीजा जी छत पर हैं', 'लापतागंज' जैसे कई सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह 'पा', 'दिलफिरे', 'बुलबुल' शार्ट फिल्म में भी काम किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed