{"_id":"5d69b60f8ebc3e93d1007c5d","slug":"diya-aur-baati-hum-fame-anas-rashid-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल छोटी लड़की से रचाई थी शादी, आज एक्टिंग छोड़ खेती कर रहा है टीवी का ये पॉपुलर एक्टर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
14 साल छोटी लड़की से रचाई थी शादी, आज एक्टिंग छोड़ खेती कर रहा है टीवी का ये पॉपुलर एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Anas Rashid
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्या होगा निम्मो का', 'ऐसे करो ना वादा', 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' और 'दीया और बाती हम' जैसे शो में अपनी शानदार एक्टिंग से पॉपुलर हुए अनस राशिद का जन्म 31 अगस्त 1980 को पंजाब में हुआ था। अनस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में कहीं तो होगा सीरियल से की थी। आज अनस का जन्मदिन है।
2 of 4
अनस राशिद
- फोटो : सोशल मीडिया
अनस का जन्म मलेरकोटला में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एक उर्दू मीडियम स्कूल से की और इसके बाद मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर किया। वह उर्दू, अरबी और फारसी भाषाओं का अच्छा ज्ञान रखते हैं। वह एक प्रशिक्षित गायक भी हैं। उन्होंने 2004 में मिस्टर पंजाब का खिताब भी जीता।
3 of 4
anas rashid
अनस राशिद ने सितंबर 2017 में अपने से 14 साल छोटी हिना इकबाल से शादी की थी। दोनों का निकाह पंजाब के लुधियाना में हुआ था। शादी के दौरान अनस ने एज गैप को लेकर कहा था, 'मैंने हिना से उम्र के बारे में पूछा था तो उनका कहना था कि मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं, मैं 24 साल की हूं तो क्या हुआ। एज गेप मायने नहीं रखता हैं। उनकी सिस्टर और उनका कहना था कि मैं महज 26 साल का लगता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनस राशिद और दीपिका सिंह
बता दें कि हाल ही में अनस ने खुलासा किया था कि टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर वो अब किसान बन चुके हैं और अपने घर खेती कर रहे हैं और अपने परिवार को पूरा वक्त दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।