फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 'बिग बॉस' के अब तक के सबसे झगड़ालू 7 कंटेस्टेंट, पार कर दी थी सारी हदें

Fri, 20 Sep 2019 06:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Sep 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Dolly Bindra to Imam A Siddique Bigg Boss controversial 7 contestant
Imam, Dolly and Swami Om - फोटो : file photo

'बिग बॉस' (Bigg Boss) के 13वें सीजन का प्रीमियर 29 सितंबर को है। हमेशा की तरह इस सीजन को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। 'बिग बॉस' का बीता सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया जिसकी वजह कहीं ना कहीं शो के कंटेस्टेंट थे। हर बार शो में ऐसे सितारे आते हैं जो प्रशंसकों को भरपूर मसाला दे पाएं, ऐसे में 'बिग बॉस 12' थोड़ा फीका रहा। 12वां सीजन उतना टीआरपी हासिल नहीं कर पाया जितना 'बिग बॉस' का हर सीजन करता है। ऐसे में शो के मेकर्स 13वें सीजन में ऐसे चेहरे जरूर लेकर आएंगे जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सकें। 'बिग बॉस' के हर सीजन में ऐसे कोई ना कोई कंटेस्टेंट जरूर आते हैं जो ना केवल अपने सह-प्रतिभागियों बल्कि खुद 'बिग बॉस' की नाक में दम कर देते हैं। बात-बात पर झगड़ा, घर से बाहर जाने की धमकी देना और अपशब्दों का भी भरपूर इस्तेमाल 'बिग बॉस' के ज्यादातर सीजन में मिला। जानिए 'बिग बॉस' के अब तक के सीजन के उन 7 कंटेस्टेंट के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा झगड़ा किया। 

Dolly Bindra to Imam A Siddique Bigg Boss controversial 7 contestant
Imam A Siddique - फोटो : twitter

इमाम सिद्दीकी
'बिग बॉस' के अब तक के इतिहास में अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा झगड़ालू होने का टैग दिया जाएगा तो इमाम सिद्दीकी पहले नंबर पर होंगे। इमाम ने शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही वह अपनी हरकतों से घरवालों को इस कदर परेशान कर देते थे कि सामने वाला रो देता था। इमाम 'बिग बॉस' सीजन 6 में नजर आए थे। 

Dolly Bindra to Imam A Siddique Bigg Boss controversial 7 contestant
dolly bindra - फोटो : file photo

डॉली ब्रिंद्रा 
डॉली ब्रिंद्रा फिल्मों और टेलीविजन में काम कर चुकी हैं। डॉली बिंद्रा रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 4 में नजर आई थीं। शो के दौरान अपनी दमदार आवाज और अपशब्दों की वजह से काफी लाइम लाइट में रहीं। डॉली बिंद्रा ने शो के दौरान घरवालों से खूब झगड़ा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dolly Bindra to Imam A Siddique Bigg Boss controversial 7 contestant
swami om - फोटो : file photo

स्वामी ओम
'बिग बॉस' सीजन 10 में ओम स्वामी ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी थी। स्वामी ओम ने ना केवल घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम को 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित भी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Dolly Bindra to Imam A Siddique Bigg Boss controversial 7 contestant
प्रियंका जग्गा - फोटो : file photo

प्रियंका जग्गा 
प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों को शो के दौरान बहुत परेशान किया। प्रियंका को भी शो से बाहर निकाल दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed