{"_id":"620b7f2fc517e96a9a5d1bb9","slug":"ekta-kapoor-announced-the-comeback-of-kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi-on-tv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी पर वापसी कर रहा है आपका पसंदीदा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', एकता कपूर ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी पर वापसी कर रहा है आपका पसंदीदा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', एकता कपूर ने किया खुलासा
छोटे पर्दे की इस दुनिया में एकता कपूर को 'टीवी की क्वीन' कहा जाता है। उन्होंने अपने शोज के जरिए लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई है, जो कोई नहीं मिटा सकता है। एकता का ऐसा ही एक शो था,"क्योंकि सास भी कभी बहु थी", जो साल 2000 में प्रसारित किया गया था। एकता कपूर का यह शो जबरदस्त हिट हुआ था। यह उस समय का सबसे लंबा चलने वाला टीवी शो था। आठ वर्षो तक चले इस शो के 1800 से भी अधिक एपिसोड आए थे। लेकिन इसके बाद इसे ऑफ-एयर कर दिया गया था। वहीं अब इस शो को लेकर एकता कपूर ने नया खुलासा किया है, जिससे इसके फैंस काफी खुश होंगे।
2 of 5
एकता कपूर
- फोटो : instagram/ektarkapoor
एकता कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' की टीवी पर वापसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"क्या इस प्रोमो को देखकर सारी पुरानी यादें ताजा नहीं हो गई हैं। आज भी जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे इसका हर पल याद आता है, जिसने इस शो को सबसे प्रिय बनाया था। बुधवार से, हर रोज, शाम 5 बजे, सिर्फ स्टारप्लस पर अपना वही प्यार दिखाते हुए इस शो के साथ एक बार फिर जुड़िए।"
इस वीडियो में युवा स्मृति ईरानी को अपने घर में दर्शकों का स्वागत करते देखा जा रहा है। स्मृति ईरानी ने इस शो में तुलसी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी। शो का दोबारा प्रसारण स्टार प्लस पर 16 फरवरी से शुरू होगा। प्रशंसक इसे रोजाना शाम 5 बजे देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहु थी
- फोटो : file photo
इस घोषणा ने शो के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। कई लोग एकता के इस पोस्ट पर कमेंट करके अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। एक फैन ने लिखा,"वाह,यादे ताजा हो गई एकता, भगवान आपका हमेशा भला करे।" एक अन्य ने लिखा,"एक ऐसा धारावाहिक जिसे पूरा देश देखता था।"
विज्ञापन
5 of 5
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
- फोटो : Social media
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय तुलसी और मिहिर के रूप में देखा गया था। हालांकि अमर के शो छोड़ने के बाद रोनित रॉय ने मिहिर की भूमिका निभाई थी। शो में मंदिरा बेदी, जया भट्टाचार्य, केतकी दवे, अपरा मेहता, कमलिका गुहा, अमन वर्मा, हितेन तेजवानी, मौनी रॉय और सुमीत सचदेव जैसे अन्य कलाकार भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।