फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल की हेलेन का डांस देख लोग रह गए हक्के बक्के, देखिए Exclusive तस्वीरें

Wed, 16 Oct 2019 04:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 16 Oct 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Exclusive pictures 80 years old Bollywood actress Helen dance on Nach Baliye 9
Helen - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सुपरस्टार हेलेन ने हमेशा ही अपने अभिनय, डांस और लुक्स से हमें प्रभावित किया है। वह इस सप्ताह सेलिब्रिटी कपल डांस रियलिटी शो - नच बलिए 9 में दिखाई देंगी। नच बलिए के इस हफ्ते के एपिसोड में, हेलेन ने कुछ दिलचस्प किस्से और अनुभव साझा किए जिन्हें जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। यह एक डांस रियलिटी शो है, इसलिए शो के होस्ट मनीष पॉल ने हेलेन से उनके पसंदीदा गाने के बारे में सवाल किया।

Exclusive pictures 80 years old Bollywood actress Helen dance on Nach Baliye 9
Helen - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस पर हेलेन ने कहा, ''व्यक्तिगत रूप से, मुझे 'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' गाना बहुत पसंद है। मैंने जिस समय यह गाना सुना था, मुझे उसी समय यह पता चल गया था कि यह एक सुपरहिट गाना होगा। मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया। इसके अलावा ‘आ जाने जा’ की शूटिंग करते वक्त मैंने इस गाने में अपने कई सारे इनपुट भी दिए थे।' 

Exclusive pictures 80 years old Bollywood actress Helen dance on Nach Baliye 9
Helen - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हेलेन ने कई दशकों तक अपने फैंस का मनोरंजन किया है, और अब 'नच बलिए 9' के प्रतियोगियों के लिए उन्हें प्रभावित करने का समय है।ऐसे में उन सभी प्रतिभागियों को अपनी सबसे अच्छी परफोर्मेंस देनी होगी। जोड़ियों के परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध हेलेन ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि मैं इस जमाने का हिस्सा नहीं हूं, अगर होती तो ऐसे अद्भुत डांसर्स के बीच टिक ही नहीं पाती।“

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive pictures 80 years old Bollywood actress Helen dance on Nach Baliye 9
Helen - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हेलेन, बॉलीवुड अभिनेताओं अमिताभ बच्चन और शम्मी कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। 'नच बलिए 9' में वह अपनी सबसे बड़ी फैन से मिलीं और वह कोई और नहीं, बल्कि जज रवीना टंडन थी। रवीना ने कहा, “मैं हेलेन मैम की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। उन्होंने अपने डांस से हम सभी को प्रेरित किया है, लेकिन मैं हमेशा ही उनके फैशन सेंस की प्रशंसक रही हूं और उनको फॉलो किया है। मैं उन्हें अपनी प्रेरणा मानती हूं और उनके साथ मंच साझा करने के लिए मैं बेहद आभारी हूं।“

यह भी पढ़ें:- BB13: तीसरे हफ्ते पारस के साथ स्वीमिंग पूल में उतरीं शहनाज-माहिरा, टीवी की ये बहू भी नहीं रहीं पीछे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed