फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous On Screen Couples: खूब हिट रहीं टीवी की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी, आज भी किरदार के नाम से पहचानते हैं लोग

Tue, 17 Jun 2025 10:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

Famous On Screen TV Couples: लोकप्रिय सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' का नया सीजन शुरू हो गया है। दर्शकों को एक नई जोड़ी भाग्यश्री और ऋषभ से रूबरू कराया गया है। इस बहाने जानते हैं टीवी की दुनिया की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में...

विज्ञापन
Famous On Screen TV Couples Rishabh Bhagyashree Tulsi Mihir Virani Parvati Om Prerna Anurag Kashish Sujal
कशिश-सुजल, प्रेरणा-अनुराग-कुमकुम-सुमित - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे और ओटीटी का अलग जलवा है। मगर, छोटे पर्दे का दर्शक वर्ग भी कम बड़ा नहीं है। यहां की कुछ जोड़ियां खूब लोकप्रिय हुई हैं। हाल ही में 'बड़े अच्छे लगते हैं' का नया सीजन शुरू हुआ है। इस बार शो में नई जोड़ी ऋषभ (हर्षद चोपड़ा) और भाग्यश्री (शिवांगी जोशी) से मिलवाया गया है। टीवी की दुनिया में ऐसी कई ऑनस्क्रीन जोड़ी रहीं, जिनके नाम दर्शकों को आज भी याद हैं। चलिए जानते हैं, किसने निभाए ये किरदार....

Famous On Screen TV Couples Rishabh Bhagyashree Tulsi Mihir Virani Parvati Om Prerna Anurag Kashish Sujal
कसौटी जिंदगी की - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेरणा-अनुराग बसु
सीरियल- कसौटी जिंदगी की

साल 2001 में शुरू हुए इस सीरिलय ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। प्रेरणा और अनुराग बसु की जोड़ी ने तहलका मचा दिया। प्रेरणा की भूमिका अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने निभाई। वहीं, अनुराग बसु का रोल सीजेन खान ने निभाया। दोनों ने इस सीरियल से जो लोकप्रियता पाई, उसका मुकाबला नहीं। यह सीरियल 2008 में खत्म हुआ।

Famous On Screen TV Couples Rishabh Bhagyashree Tulsi Mihir Virani Parvati Om Prerna Anurag Kashish Sujal
कहानी घर-घर की - फोटो : सोशल मीडिया

पार्वती-ओम अग्रवाल
सीरियल- कहानी घर-घर की

साल 2000 में शुरु हुए इस धारावाहिक में एक संयुक्त मारवाड़ी परिवार को दिखाया गया। इसमें पार्वती और ओम की कहानी दिखाई गई। पार्वती परिवार की आदर्श बहू और ओम अग्रवाल आदर्श बेटा। पार्वती का किरदार साक्षी तंवर ने निभाया। वहीं, ओम अग्रवाल का रोल किरण करमरकर ने निभाया। इनकी जोड़ी टीवी की दुनिया में खूब हिट रही।

Raja Saab Exclusive: ‘राजा साब’ में दिखेगी तंत्र की अलौकिक दुनिया, अजीज नगर में लगा एशिया का सबसे बड़ा सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous On Screen TV Couples Rishabh Bhagyashree Tulsi Mihir Virani Parvati Om Prerna Anurag Kashish Sujal
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया

तुलसी-मिहिर वीरानी
सीरियल- क्योंकि सास भी कभी बहू थी

इस सीरियल ने छोटे पर्दे पर तहलका मचा दिया था। तुलसी का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया, जो अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। वहीं, मिहिर की भूमिका अमर उपाध्याय ने निभाई। हालांकि, बाद में मिहिर के किरदार में अमर उपाध्याय को रिप्लेस किया गया और यह किरदार इंद्र कुमार और रोनित रॉय ने निभाए। तुलसी और मिहिर विरानी की जोड़ी ऑनस्क्रीन हिट रही।

विज्ञापन
Famous On Screen TV Couples Rishabh Bhagyashree Tulsi Mihir Virani Parvati Om Prerna Anurag Kashish Sujal
कहीं तो होगा - फोटो : सोशल मीडिया

कशिश-सुजल
सीरियल- 'कहीं तो होगा'

टीवी शो 'कहीं तो होगा' भी खूब हिट रहा। साल 2007 में आए इस सीरियल में कशिश और सुजल की लव स्टोरी दिखाई गई। कशिश का रोल आमना शरीफ ने निभाया। वहीं, सुजल की भूमिका में राजीव खंडेलवाल दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed