सब्सक्राइब करें

Karan Kundrra: ब्रेकअप की अफवाह के बीच करण ने साझा किया ऐसा वीडियो, फैंस देखकर हो गए खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से करण कुंद्रा और गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की अफवाह सुनने को मिल रही है। इस बात से उनके फैंस काफी निराश थे। इन्हीं खबरों के बीच करण कुंद्रा ने ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। 

विज्ञापन
Amid Breakup Rumours Karan Kundrra Share Video With Girlfriend Tejasswi Prakash
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं, इस साल ये दोनों शादी भी कर सकते हैं, ऐसी खबरें भी लगातार सामने आ रही थीं। अचानक एक अफवाह ने जोर पकड़ा कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, पिछले दिनों करण और तेजस्वी को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते देखा गया लेकिन दोनों ने अलग-अलग दर्शन किए। सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तस्वीरें डाली थीं। तेजस्वी ने भी अपना जन्मदिन बिना करण के बिना शूटिंग क्रू के साथ उज्जैन में मनाया। इन बातों के कारण ही करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की बात फैलने लगी। लेकिन करण ने इन बातों को अब विराम दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया, जो ब्रेकअप की खबरों को झूठा साबित कर रहा है। 





 
Trending Videos
Amid Breakup Rumours Karan Kundrra Share Video With Girlfriend Tejasswi Prakash
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra

तेजस्वी को दिया सरप्राइज
इन दिनों तेजस्वी प्रकाश अपने नए शो के लिए उज्जैन में शूटिंग कर रही है। ऐसे में करण कुंद्रा ने सेट पर पहुंचकर तेजस्वी को सरप्राइज दिया। करण को अपनी वैनिटी में देखकर तेजस्वी की खुशी का ठिकाना भी नहीं रहा है। करण ने तेजस्वी को प्यार भरा किस भी किया। यह वीडियो करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।  

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)


विज्ञापन
विज्ञापन
Amid Breakup Rumours Karan Kundrra Share Video With Girlfriend Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash

इस जोड़ी के फैंस हुए खुश 
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वीडियो देखकर, उन्हें साथ में उज्जैन में देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। एक्टर के साझा किए गए वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर ने खूब सारा प्यार इस जोड़ी पर बरसाया है। एक यूजर लिखता है, ‘आपको देखकर मेरा दिन बन जाता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं इसी वीडियो के इंतजार में थी।’ इसके अलावा कई यूजर ने हार्ट इमोजी करण और तेजस्वी के लिए शेयर किए हैं।  

Amid Breakup Rumours Karan Kundrra Share Video With Girlfriend Tejasswi Prakash
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra
जल्द ही शादी का इरादा
बताते चलें कि कुछ महीनों पहले तेजस्वी की मां ने एक शो में कहा था कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करेगी। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि करण और तेजस्वी शादी करने वाले हैं। अब तक शादी के बारे में खुलकर और साफ तौर पर दोनों ने कुछ नहीं कहा है।  
विज्ञापन
Amid Breakup Rumours Karan Kundrra Share Video With Girlfriend Tejasswi Prakash
शो 'द ट्रेटर्स' से बाहर हुए करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra
ट्रेटर्स शो से बाहर हुए करण 
करण कुंद्रा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आए थे। हाल ही में वह रियालिटी शो ‘ट्रेटर्स’ में दिखे। करण इस शो से बाहर भी हो चुके हैं। बाकी प्रतियोगियों ने मिलकर उन पर शक किया, उन्हें ट्रेटर माना और शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed