एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:48 PM IST
सार
जल्द ही एकता कपूर प्रोड्यूस सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का नया सीजन शुरू होने वाला है। इस रोमांटिक सीरियल के पहले भी दो सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरियल के अलावा भी कई रोमांटिक सीरियल हैं, जो टीवी पर काफी मशहूर हुए।
विज्ञापन
1 of 7
टीवी के मशहूर रोमांटिक सीरियल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। फैंस का मानना है कि हर्षद और शिवांगी भी रोमांटिक टीवी सीरियल के पाॅपुलर कपल्स की लिस्ट में शामिल होंगे। हम आपको यहां पर टीवी के कुछ मशहूर रोमांटिक सीरियल के ही बारे में बता रहे हैं।
बड़े अच्छे लगते हैं
साल 2011 में एकता कपूर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का पहला सीजन लेकर आईं। इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम और प्रिया नाम के किरदार निभाए थे। यह सीरियल एक मिडिल एज कपल्स की लव स्टोरी पर था। राम और प्रिया की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद साल 2021 में नकुल मेहता और दिशा परमार को लेकर एकता कपूर ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीजन बनाया। इस बार भी लीड किरदारों के नाम राम और प्रिया ही थे। इस जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।
3 of 7
सीरियल 'कितनी मोहब्बत है'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कितनी मोहब्बत है
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा स्टारर टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ के दो सीजन आए थे। दोनों ही सीजन में इन एक्टर्स ने अर्जुन और आरोही नाम के किरदार निभाए। पहला सीजन 2009 में दर्शकों को देखने को मिला था। आज भी दर्शक इस सीरियल के दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सीरियल 'दिल मिल गए'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दिल मिल गए
साल 2007 में ‘दिल मिल गए’ सीरियल आया, यह सीरियल ‘संजीवनी’ का आगे का पार्ट था। इस सीरियल में करण सिंह ग्रोवर लीड में थे। फीमेल लीड दो-तीन बार बदलीं। इस सीरियल के भी कई सीजन आए। मेडिकल ड्रामा के अलावा इस सीरियल की प्रेम कहानी यंग ऑडियंस को काफी पसंद आई।
विज्ञापन
5 of 7
सीरियल 'पवित्र रिश्ता'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पवित्र रिश्ता
साल 2009 में टीवी एक सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ टेलीकास्ट हुआ। बहुत कम समय में इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में अपने लिए जगह बना ली। इस सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत ने मानव नाम के एक लड़के का रोल किया था। वहीं अंकिता लोखंडे ने अर्चना का किरदार निभाया। मानव और अर्चना की जोड़ी टीवी सीरियल की दुनिया में मशहूर रोमाटिंक जोड़ियों में शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।