फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ के सेट पर हादसा, आग लगने से भारी नुकसान

Sat, 20 Feb 2021 03:05 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Feb 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on the sets of show pandya store
पांड्या स्टोर - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी शो पांड्या स्टोर एक महीने पहले ऑन एयर हुआ था और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी। इस बीच शो को लेकर एक बुरी खबर आई है। स्टार प्लस के शो पांड्या स्टोर के सेट पर आग लग गई है जिसमें भारी नुकसान हुआ है।

Fire breaks out on the sets of show pandya store
पांड्या स्टोर - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरियल की अभिनेत्री कृतिका देसाई ने सेट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था लेकिन बाद में उन्होंने उसे हटा लिया। सेट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। वीडियो रात के वक्त का है। आग की लपटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर नुकसान हुआ है।

Fire breaks out on the sets of show pandya store
पांड्या स्टोर के सेट पर लगी आग - फोटो : इंस्टाग्राम

फिलहाल राहत की खबर है कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। सेट पर आग लगने का यह हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शो पर आग लगने से मेकर्स सदमे हैं। उन्हें भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out on the sets of show pandya store
पांड्या स्टोर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभी शो की शूटिंग रोक दी गई है और फिर से सेट पर शूट कब होगा, अभी इसके बारे में पता नहीं चला है। शो पांड्या स्टोर में शाइनी दोशी और किंशुक महाजन मुख्य किरदार में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kinshuk Mahajan (@mahajankinshuk17)

विज्ञापन
Fire breaks out on the sets of show pandya store
पांड्या स्टोर - फोटो : इंस्टाग्राम

पांड्या स्टोर सीरियल की बात करें तो इसमें पांड्या परिवार की कहानी दिखाई गई है। गौतम पांड्या (किंशुक महाजन) को अपने पिता के निधन के बाद स्टोर की जिम्मेदारी लेनी पड़ी हैं। उसकी मां भी बहुत बीमार है। जिसके बाद वह अपने भाइयों और मां की देखभाल करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kinshuk Mahajan (@mahajankinshuk17)



‘छुपाना भी नहीं आता..’ फेम अभिनेता ने बाल कलाकार के तौर पर किया था डेब्यू, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed