{"_id":"6337d8755a8f59620464a890","slug":"from-entry-gate-to-jacuzzi-take-a-glimpse-of-bigg-boss-16-new-house-built-on-a-circus-theme-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:35 AM IST
सार
टेलीविजन जगत का सबसे मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही लोगों की पसंद रहा है। दर्शक इस शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बॉस के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी पहले की ही तरह बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन जगत का सबसे मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही लोगों की पसंद रहा है। दर्शक इस शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बॉस के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी पहले की ही तरह बनी हुई है। सीजन 15 के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। आज फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है। एक अक्तूबर से कलर्स पर बिग बॉस 16 का प्रसारण किया जाएगा। इसी बीच शो से पहले अब इस सीजन की थीम सामने आ गई है। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं इस सीजन कैसा होगा बिग बॉस का नया घर-
2 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : Social media
टीवी जगत के इस बहुचर्चित और विवादित रियलिटी शो के इस सीजन की थीम सर्कस है। बिग बॉस 16 की इस थीम को ध्यान में रखते हुए शो के आर्ट डायरेक्टर उमंग कुमार ने काफी खूबसूरती से इस सीजन के लिए बिग बॉस का नया घर डिजाइन किया है। शो के इस नए घर के गार्डन एरिया में जोकर के चेहरे और सर्कस का माहौल नजर आ रहा है। साथ ही गार्डन में सभी प्रतिभागियो के लिए जिम और पूल एरिया के साथ ही एक शानदार स्विमिंग पूल भी बनाया गया है।
गार्डन एरिया में ही जोकर के मुंह की तरह एक गेट बनाया गया है, जिससे लिविंग एरिया में एंट्री मिलती हैं। घर में अंदर जाते ही इसका इंटीरियर पूरी तरह से बदल दिया गया है। बिग बॉस के बीते सीजन से अलग इस बार का सेट काफी अलग तरीके से बनाया गया है। आमतौर पर घर के अंदर आते ही लीविंग रूम देखने को मिलता है, लेकिन इस बार इसे कुछ अलग रूप दिया गया है। घर में घुसते ही बैडरूम दिखाई देंगे, जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।
इसके अलावा मेकर्स ने यहां जकूजी रखा है। इतना ही नहीं घर के लीविंग रूम को भी सर्कस के स्टेज की ही तरह सजाया गया है। बिग बॉस 16 के पूरे घर को सजाने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल भी बनाया गया है। खास बात यह है कि इस बार बिग बॉस के घर में एक नहीं बल्कि 4 बैडरूम होंगे। इन सबके अलावा सभी घरवालों को सामान रखने के लिए सामान रखने के लिए काफी बड़ी जगह भी दी गई है और बाथरूम को भी काफी कलरफुल बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।