देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में बप्पा विराजमान हैं और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है। मनोरंजन जगत के सितारों में भी त्योहार की खुशी देखने को मिल रही है और सभी अपने-अपने अंदाज में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। किसी ने पंडाल लगाकर गजानन का स्वागत किया तो, कोई खुद अपने ईको फ्रेंडली बप्पा बना रहा है। 'उतरन' की इच्छा यानी टीना दत्ता ने भी अनोखे अंदाज में इस त्योहार को मनाया और उसकी झलक फैंस के साथ शेयर की।
Tina Dutta: ‘उतरन’ की ‘इच्छा’ ने बनाए इको फ्रेंडली बप्पा, वीडियो देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके लिए गणेश चतुर्थी बहुत स्पेशल है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ईको फ्रेंडली बप्पा भी बनाए, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, टीना दत्ता ने खाने-पीने के सामान से गजानन की छोटी-सी आकृति बनाई है। इसे उन्होंने बिस्कुट, लाल मिर्च और पत्तों के साथ बनाया है। फैंस को भी टीना के बप्पा बहुत पसंद आए और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए टीना ने लिखा, 'गणपति बप्पा मेरे लिए हमेशा खास रहे हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी को अलग अंदाज में मना रही हूं। सभी के लिए ढेर सारे प्यार और खुशी की कामना करती हूं। गणपति बप्पा मोरिया।' बिस्कुट, लाल मिर्च और पत्तों से बने टीना के बप्पा बाकी ईको फ्रेंडली बप्पा से बहुत अलग हैं। ऐसे में सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
जहां एक तरह टीना दत्ता के गणपति फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और वो उनके आर्टवर्क की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, तो कुछ फैंस को उनका खाने की चीजों के साथ ऐसा करना पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा कि मैम लोग खाने से भूखे मर रहे हैं। प्लीज खाना बर्बाद मत करो। माफ करना। वहीं, कुछ का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।