फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: करोड़पति बनने से चूक गईं केरल की डॉ. अनु वर्गीज, जवाब जानते हुए भी कर बैठीं गलती

Wed, 31 Aug 2022 12:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 31 Aug 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati 14 contestant give wrong answer of one crore question
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो का हर सीजन दर्शकों का फेवरेट रहा है। न जाने कितने कंटेस्टेंट इस शो के जरिए मालामाल हो चुके हैं। इस शो में देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और लखपति, करोड़पति बन के जाते हैं। बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं, जो इतनी मेहनत कर के इस मंच पर सिर्फ अमिताभ बच्चन को देखने के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में 'केबीसी 14' के मंच पर साउथ की एक कंटेस्टेंट पहुंची थी। वह एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गई थीं, लेकिन फिर किस्मत ने साथ नहीं दिया।

kaun banega crorepati 14 contestant give wrong answer of one crore question
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में केबीसी 14 को अपना पहला करोड़पति मिलते-मिलते रह गया। केबीसी के मंच पर हॉस सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने केरल की डॉक्टर अनु से अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ रुपये का एक सवाल किया। अनु उस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं और 75 लाख रुपये की राशि लेकर अपने घर गईं।

kaun banega crorepati 14 contestant give wrong answer of one crore question
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ रुपये का पड़ाव पार करने के लिए सवाल किया कि- 26 जवनरी 1950 को भारत के पहले गणतंत्र दिवस के अवसर को चिह्नित करने के लिए जारी एक डाक टिकट में, इनमें से किस कृति की पंक्तियों को उकेरा गया था? इस सवाल के चार ऑप्शन थे- सारे जहां से अच्छा, रघुपति राघव राजा राम, जन गण मन और वन्दे मातरम। इस सवाल का सही जवाब है- रघुपति राघव राजा राम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati 14 contestant give wrong answer of one crore question
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अनु को इसका जवाब मालूम था, लेकिन वह इस वजह से संशय में थीं कि इतना बड़ा नाम एक स्टांप पर कैसे आएगा। ऐसे में उन्होंने जवाब दिया- वन्दे मातरम। अनु का यह जवाब गलत हो गया और वह 75 लाख रुपये अपने घर लेकर गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed