टीवी के मोस्ट एलिजिबल बैचलर 'सरस्वतीचंद्र' यानी गौतम रोड अब सिंगल नहीं रहे। उन्होंने अपनी कोस्टार और गर्लफ्रेंड पंखुरी अवस्थी से सगाई कर ली है। इस खबर की पुष्टि खुद गौतम और पंखुरी ने की है।
15 साल छोटी लड़की से इस एक्टर ने गुपचुप तरीके से की सगाई, परिवार ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गौतम और पंखुरी ने बताया कि हम दोनों के परिवार ने मिलकर एक छोटी सी रोका सेरेमनी की है। गौतम और पंखुरी पहली बार मीडिया के सामने आए हैं अपने रिश्ते को जगजाहिर किया है।
पढ़ें- कौन है वो एक्ट्रेस जिसके साथ फिजिकल हुए थे नवाजुद्दीन, अब सामने आकर खोलने पड़े निजी संबंधों के राज
दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहते हैं। दोनों एक-दूसरे को दो साल से डेट कर रहे हैं। गौतम और पंखुरी ने दिवाली पर सगाई करने का फैसला किया था। बता दें कि पंखुरी गौतम से 15 साल छोटी हैं। गौतम की उम्र 40 साल है।
पढ़ें- पाक क्रिकेटर के प्यार में पागल हो गई थी ये कंटेंस्टेंट, अब सामने आई ऐसी हकीकत चौंक जाएंगे दर्शक
अपनी सगाई के बारे में गौतम ने कहा है, 'जी हां, मैंने और पंखुरी ने सगाई कर ली है। मुझे खुशी है कि मुझे पंखुरी जैसी लाइफ पार्टनर मिली। अभी हमारी शादी की डेट फिक्स नहीं हुई। हमारे परिवार वाले जल्द ही डेट फिक्स कर लेंगे। शायद शादी अगले साल होगी।'
पढ़े- केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, जानें अब किस हाल में जी रहे
गौतम और पंखुरी की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। उम्र में इतना फर्क होने के बावजूद दोनों के प्यार के बीच कोई रुकावट नहीं आई। गौतम अब फिल्म 'अक्सर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।