फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटी पतंग की भांति है गुरु के बिना जीवन, 'गुरु पूर्णिमा' पर जानिए अपने पसंदीदा कलाकारों की राय

Sun, 05 Jul 2020 12:42 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 05 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Know the opinion of your favorite artists on Vyasa Purnima
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टीवी और फिल्मों की दुनिया बेशक एक काल्पनिक दुनिया है लेकिन वहां भी वह सब होता है जो कभी ना कभी लोगों की असल जिंदगी में भी घटता है। चाहे वह होनी- अनहोनी हो या फिर किसी भी तरह के खुशियां मनाने वाले कोई तीज और त्योहार। अक्सर धारावाहिकों में पारिवारिक लड़ाई- झगड़े और प्यार तकरार के अलावा होली, दीवाली, ईद और दशहरा भी मनाए जाते हैं। इन्हीं सब त्यौहारों में आज है 'गुरु पूर्णिमा'।

Guru Purnima 2020 Know the opinion of your favorite artists on Vyasa Purnima
जगन्नाथ निवानगुणे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

चूंकि पिछले लगभग तीन महीने से लॉकडाउन होने की वजह से शूटिंग बंद थीं इसलिए टीवी पर तो नहीं लेकिन टीवी के कलाकार असल जिंदगी में गुरु पूर्णिमा मना रहे हैं। धारावाहिक 'एक महानायक डॉ. बी आर अंबेडकर' में रामजी सकपाल की भूमिका निभा रहे अभिनेता जगन्नाथ निवानगुणे ने बाबासाहेब के जीवन में उनके शिक्षक के योगदान के बारे में बताया है।

Guru Purnima 2020 Know the opinion of your favorite artists on Vyasa Purnima
जगन्नाथ निवानगुणे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिनेता जगन्नाथ निवानगुणे ने कहा, 'शिक्षक को गुरु भी कहा जाता है और वही आपको जीवन की विभिन्न अवस्थाओं का सामना करने के लिए तैयार करता है। बाबा साहेब का सौभाग्य था कि उन्हें गुरु के रूप में कृष्ण केशव अंबेडकर मिले जिन्होंने यह जाना कि बाबासाहेब एक अच्छे विद्यार्थी हैं। फिर आगे के लिए उनका मार्गदर्शन किया। बाबा साहेब महत्वकांक्षी थे और ज्यादा से ज्यादा सीखने की इच्छा रखते थे। अन्य विद्यार्थी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। इसके बावजूद बाबा साहेब ने बड़ी गंभीरता और लगन से पढ़ाई की। उनकी प्रतिभा और ज्यादा से ज्यादा सीखने की भूख से प्रसन्न होकर उनके शिक्षक कृष्ण केशव अंबेडकर ने उनका सरनेम बदलकर अंबेडकर रख दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Know the opinion of your favorite artists on Vyasa Purnima
मेरे डैड की दुल्हन स्टारकास्ट - फोटो : amar ujala mumbai

उधर टीवी के एक और धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' की अभिनेत्री अंजली तत्रारी इस धारावाहिक के मुख्य अभिनेता वरुण बडोला को अपना गुरु मानती हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पर उनके प्रति आभार जताते हुए अंजली ने कहा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे अपने पहले ही शो में वरुण सर के साथ पर्दे पर आने का मौका मिला। मुझे उनके रूप में न सिर्फ एक पिता मिला, बल्कि एक मेंटर भी मिला।'

विज्ञापन
Guru Purnima 2020 Know the opinion of your favorite artists on Vyasa Purnima
अंजली तत्रारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंजली ने आगे कहा, उन्होंने शुरुआत से इस शो के हर सीन में मेरी मदद की है। मैं आगे भी उनसे काफी कुछ सीखते रहूंगी। एक अनुभवी कलाकार होने के नाते उन्होंने हर संभव तरीके से एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ने में मेरी मदद की है। यह सारी सीख मेरे लिए अनमोल है। वरुण सर सिर्फ पर्दे पर मेरे पिता नहीं हैं, बल्कि वह सही मायनों में मेरे गुरु हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed