फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Titli: हल्द्वानी की नेहा सोलंकी को मिला छोटे पर्दे का यह बड़ा मौका, स्टार प्लस के धारावाहिक में जल्द आएंगी नजर

Fri, 14 Apr 2023 07:32 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Haldwani Neha Solanki got big opportunity to work in Star Plus Show Titli actress Will Play A lead Role In it
नेहा सोलंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'इमली' के बाद स्टार प्लस अब एक और नया शो 'तितली' शुरू कर रहा है। प्रेम कहानी पर आधारित इस शो में छोटे पर्दे की अभिनेत्री नेहा सोलंकी लीड भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरियल एक ऐसे महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है, जो खुद को खुश रख सकने वाले लाइफ पार्टनर की तलाश में है।

Haldwani Neha Solanki got big opportunity to work in Star Plus Show Titli actress Will Play A lead Role In it
नेहा सोलंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरियल 'तितली' में नेहा सोलंकी एक ऐसी महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभा रही है, जो बहुत ही खुशमिजाज लड़की है। उसका सपना  है कि उसे एक ऐसा जीवन साथी मिले, जो पूरी जिंदगी उसे खुश रख सके। लेकिन सवाल यह उठता है कि तितली जिसे अपना जीवन साथी चुनती है ,क्या उसके साथ वह खुश रह पाएगी। इस तरह से इस सीरियल में एक महत्वाकांक्षी युवा लड़की के भावनात्मक कहानी को दिखाया गया है।

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने बताया कैसी है शाहरुख के बेटे आर्यन की पर्सनालिटी, कहा- उन्हें समझना मुश्किल है

Haldwani Neha Solanki got big opportunity to work in Star Plus Show Titli actress Will Play A lead Role In it
नेहा सोलंकी - फोटो : social media

धारावाहिक 'तितली' को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस तरह का शो अभी तक भारतीय टेलीविजन पर नहीं आया है। माना जा रहा है कि स्टार प्लस अपने नए शो 'तितली'  के साथ दर्शकों के लिए एक ट्विस्टेड लव-स्टोरी लाकर भारतीय टेलीविजन में एक नई छलांग लगाने वाला है। धारावाहिक की लीड कलाकार नेहा सोलंकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani Neha Solanki got big opportunity to work in Star Plus Show Titli actress Will Play A lead Role In it
नेहा सोलंकी - फोटो : social media

हल्द्वानी, उत्तराखंड की रहने वाली नेहा सोलंकी ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की। फिर साल 2017 में उन्होंने जी टीवी के धारावाहिक 'सेठजी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। धारावाहिक 'सेठजी' के अलावा वह स्टार भारत के शो 'मायावी मलिंग' में भी खास किरदार निभा चुकी है। स्टार प्लस के शो 'तितली' में उन्हें पहली बार टाइटल भूमिका निभाने का मौका मिला है।

Pooja Hegde: 'सर्कस' के फ्लॉप होने पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने फिल्म में काम कर बहुत कुछ सीखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed