फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheezan Khan: 'एक रोज शाम तन्हा, फिर तेरी कहानी याद..' तुनिशा की यादों में खोए शीजान, कविता लिख कही दिल की बात

Fri, 14 Apr 2023 06:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Apr 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Sheezan Khan shares unseen picture with Tunisha Sharma writes feelings in a poem tujhe khone ka gham See post
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

बीते साल दिसंबर में तुनिशा शर्मा की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। जहां सभी सितारे अभिनेत्री के निधन से स्तब्ध थे, वहीं एक इंसान ऐसा था, जिसने न केवल अपनी को-स्टार को खोया था बल्कि अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को भी हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। हम बात कर रहे हैं शीजान खान की। हालांकि, शीजान खान ने ऊपर तुनिशा शर्मा की मां ने अभिनेत्री को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के साथ-साथ कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से शीजान पुलिस कस्टडी में थे, लेकिन अब अभिनेता जमानत पर बाहर आ गए हैं। आज कल शीजान खान को तुनिशा की याद सता रही है। यह हम नहीं बल्कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट कह रही हैं, जिनमें वह उनके लिए कविता लिख अपने जज्बातों को बयां कर रहे हैं। एक बार फिर शीजान ने कुछ ऐसा ही किया है। 

Sheezan Khan shares unseen picture with Tunisha Sharma writes feelings in a poem tujhe khone ka gham See post
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

शीजान खान सोशल मीडिया पर इन दिनों पहले से ज्यादा एक्टिव हैं। अभिनेता पिछले कुछ महीनों से जेल में होने की वजह से फैंस के साथ अपडेट साझा नहीं कर रहे थे। अपनी को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड तुनिशा शर्मा के निधन के बाद उन्होंने एक वीडियो के साथ 'मेरी और सिर्फ तुन्नी' को याद करते हुए एक खूबसूरत कविता शेयर की थी। अब, अभिनेता ने एक बार फिर दिवंगत अभिनेत्री के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें एक कविता समर्पित की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Sheezan Khan shares unseen picture with Tunisha Sharma writes feelings in a poem tujhe khone ka gham See post
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान ने कुछ दिनों पहले हार न मानने और प्यार में नहीं मरने के बारे में एक कविता साझा की थी। अब, अभिनेता ने एक और कविता साझा की है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका तुनिशा शर्मा को डेडिकेट की है। शीजान खान ने तुनिशा के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले खड़े होकर एक-दूसरे को देखकर दिल खोलकर हंस रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों के बीच प्यार के रंग बखूबी नजर आ रहे हैं। 
Kangana Ranaut: 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं', असद अहमद के एनकाउंटर पर CM की तारीफ में कंगना ने पड़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheezan Khan shares unseen picture with Tunisha Sharma writes feelings in a poem tujhe khone ka gham See post
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान ने इस बार एक ऐसी कविता लिखी है, जिसे पढ़कर लग रहा है कि मानों उन्होंने अपना दिल ही निकाल कर रख दिया हो। वह पोस्ट में लिखते हैं, 'एक रोज शाम तन्हा.. फिर तेरी याद आई... आई तो ऐसी आई के बस जान पर बन आई..कई किस्से तेरी बातों के..जमाने में चर्चे हैं अपनी मुलाकातों के..तुझे खोने का गम या तुझे पाने की खुशी...यही ख्यान है अब बोझल रातों के...कभी बा-दस्तूर आंख लगी..तो ये भी ख्याल आ गया..जो उम्र तेरे साथ गुजर न सकी उस पर मलाल आ गया..साफों की तरह चलते रहे करवटों के सिलसिले..आगाज ठीक से हुआ भी नहीं..अंजाम कहां से आ गया। '

View this post on Instagram

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

विज्ञापन
Sheezan Khan shares unseen picture with Tunisha Sharma writes feelings in a poem tujhe khone ka gham See post
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। अभिनेत्री महज 20 साल की थीं। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। शीजान को कई महीनों बाद वसई कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। 
Palak Tiwari: 'मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, वह..' पलक ने इब्राहिम अली खान और अपने रिश्ते पर दिया हिंट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed