फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 14: टीआरपी की रेस में 'गुम है किसी के प्यार में' को सबसे ज्यादा नुकसान, 'अनुपमा' के आगे सब फेल

Thu, 13 Apr 2023 04:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Apr 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 14 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social media

हर हफ्ते की तरह इस बार भी बार्क रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जैसे फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जरूरी होता है, वैसे ही सीरियल्स के लिए टीआरपी जरूरी होती है। छोटे पर्दे की टीआरपी बताने वाली इस लिस्ट में इस हफ्ते भी कई ट्विस्ट सामने आए हैं। सास-बहू सीरियल गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते करारा झटका लगा है।

barc trp week 14 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
रूपाली गांगुली - फोटो : Instagram

अनुपमा
रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। उसी का नतीजा है की बार्क की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। अनुपमा लगातार टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शो में जल्द दिखाया जाने वाला है कि अनुपमा अपनी नई डांस अकादमी शुरू करने वाली है। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Fighter: सबसे बड़ी हवाई एक्शन फिल्म के लिए ऋतिक का पैंतरा, पायलट सीट पर बैठने से पहले इस तरह की पूरी तैयारी

barc trp week 14 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta

ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले कई वर्षों से चले आ रहे स्टार प्लस के सीरियल को इस बार टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इसकी कहानी भी दर्शकों के दिलो में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। बीते हफ्ते ये सीरियल तीसरे नंबर पर था। जल्द ही शो में अभीर की सच्चाई का खुलासा होने वाला है। शो को इस हफ्ते 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 14 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media

गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी की लिस्ट में तीसरे स्थान पर शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। पिछले कई हफ्तों से दूसरे तो कभी पहले स्थान पर रहे इस शो के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। इन दिनों धारावाहिक में काफी ड्रामा दिखाया जा रहा है। फिर भी दर्शकों की तरफ से आया ऐसा रिस्पॉन्स मेकर्स के लिए चिंता की बात है। शो को इस वीक 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
barc trp week 14 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
इमली - फोटो : social media

इमली
चौथे स्थान पर इस बार भी धारावाहिक 'इमली' मौजूद है। यह धारावाहिक दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रहा है लेकिन फिलहाल, इसने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है। सीरियल में इमली और अथर्व की जिंदगी में तूफान काम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो को इस हफ्ते 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Palak Tiwari: बेटी की लव लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed