जीशान खान टीवी का जाना माना चेहरा है। एक्टर ने टीवी शो कुमकुम भाग्य से अच्छी पहचान हासिल की है। उन्होंने बिग बॉस और लॉक अप जैसे विवादित शो में भी हिस्सा लिया है। एक्टर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि अपने से दस साल बड़ी एक्ट्रेस रेहाना पंडित के साथ रिलेशनशिप में आने पर जीशान काफी वक्त तक सुर्खियों में बने रहे थे। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं, कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है।
Zeeshan-Reyhna: क्या जीशान-रेहाना का हो गया है ब्रेकअप? एक्टर ने पोस्ट कर कहा गुडबाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीशान ने साझा किया पोस्ट
दरअसल,जीशान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में जीशान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा है- 'सारे अच्छे समय के लिए थैंक्यू। आपके भविष्य के लिए दुआ करता हूं। गुडबाय।' इस पोस्ट में उन्होंने रेहाना को टैग किया है। इस पोस्ट के बाद रेहाना का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

रेहाना और जीशान के साथ आने पर लोगों ने किया था ट्रोल
आपको बता दें कि रेहाना और जीशान जब से रिलेशनशिप में थे, वह तभी से इसको लेकर चर्चा में बने हुए थे। दोनों ही कलाकारों को देखकर कई लोगों ने खुशी जाहिर की थी। हालांकि कुछ लोगों ने दोनों को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया था, क्योंकि रेहाना जीशान से दस साल बड़ी हैं। लोगों के निगेटिव कमेंट के बाद भी रेहाना और जीशान ने कभी भी रिएक्ट नहीं किया था। वह अक्सर ही एक साथ तस्वीरे साझा करते रहते थे।
Kareena Kapoor: यूजर्स को नहीं भायी करीना की फैमिली फोटो, इस हरकत पर ट्रोल हुए इब्राहिम अली
कुछ तरह शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी
जीशान और रेहाना की मुलाकात टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य के दौरान हुई थी। इसी शो से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। आपको बता दें कि शो के दौरान रेहाना ने आलिया का किरदार निभाया था,तो वहीं जीशान आर्यन खन्ना के किरदार में नजर आए थे। शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और उनके प्यार भरे खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत हो गई। कपल बीते तीन साल से एक दूसरे के साथ हैं।
Saas Bahu aur Flamingo: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का टीजर जारी, खून की होली खेलती नजर आईं सास-बहू
रेहाना ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
हालांकि जीशान के इस पोस्ट से कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, रेहाना ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, इसलिए इनके रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर फिलहाल कुछ क्लियर नहीं है।