{"_id":"62cd6183030c754dc5543ad9","slug":"happu-ki-ultan-paltan-team-celebrates-800-episodes-completion-see-celebration-photos-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happu Ki Ultan Paltan: ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ ने पूरे किए 800 एपिसोड, एक्टर बोले- लोग हमें हमारे ही डायलॉग बोलकर...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Happu Ki Ultan Paltan: ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ ने पूरे किए 800 एपिसोड, एक्टर बोले- लोग हमें हमारे ही डायलॉग बोलकर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हप्पू की उल्टन पलटन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन की दुनिया में कॉमेडी को सबसे कठिन शैली मना जाता है। देश में ऐसे बहुत कम ही शोज बने हैं जो लगातार लोगों को हंसाने में कामयाब रहे हैं। एंड टीवी पर आने वाला शो ‘हप्पू सिंह की पलटन’ भी इन्हीं शोज में से एक है। यह शो लंबे समय से लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रहा है। यह शो घरेलू कॉमेडी के लिए काफी मशहूर है। इसमें दरोगा हप्पू सिंह उनकी दबंग दुल्हन और उनकी मां कटोरी अम्मा का कॉमिक अंदाज लोगों का खूब मनोरंजन करता है।
2 of 4
हप्पू की उल्टन पलटन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इस शो ने सफलतापूर्वक अपने 800 एपिसोड पूरे किए हैं। इतने ज्यादा एपिसोड इस बात के गवाह हैं कि यह शो वाकई में लोगों को बहुत पसंद है। शो की सक्सेस पर बात करते हुए इसके लीड एक्टर योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह ने कहा, ‘इस शो का तीन साल का यह कामयाब सफर जश्न मनाने की सबसे बड़ी वजह है। साथ ही इस शो ने अब 800 एपिसोड पूरे कर लिए जो सोने पर सुहागा है। हमने दर्शकों के लिए जो मजेदार यादें बनाई हैं वो पूरी टीम के लिए गौरवान्वित करने वाला है। हम जहां भी यात्रा करते हैं, हमारे प्रशंसक हमें हमारे ही डायलॉग से मजाकिया अंदाज में बधाई देते हैं। मैं दर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने हमारी इस तरह की कॉमेडी को हमेशा पसंद किया है। हम चाहते हैं कि आगे भी पूरी टीम इसी तरह दर्शकों का मनोरंजन जारी रखे।
3 of 4
हप्पू की उल्टन पलटन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कामना पाठक उर्फ राजेश हप्पू सिंह ने शो की सफलता पर कहा, ‘एक बेहतरीन कॉमेडी के जरिए 800 एपिसोड पूरे करना क्रिएटिव और सपोर्ट टीम की कड़ी मेहनत को दिखाता है। मेरा मानना है कि राजेश का किरदार निभाने से न केवल मेरे जीवन में खुशियां आई हैं बल्कि फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हप्पू की उल्टन पलटन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं हिमानी शिवपुरी उर्फ कटोरी अम्मा कहती हैं, ‘ऐसी सफलता कलाकारों को उपलब्धि का एहसास दिलाती है कि वह सही रास्ते पर हैं। मुझे खुशी है कि हमारे दर्शक इसका आनंद ले रहे हैं। यह हमें और अधिक मनोरंजक कंटेंट पेश करने के लिए प्रेरित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।