बिग बॉस का सीजन 14 लोगों का मनोरंजन करने में अब सफल होता दिख रहा है। शो को दर्शकों के लिए रोमांचक बनाया जा रहा है जिसके लिए मेकर्स भरपूर प्रयास कर रहे हैं। शो में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता दिख रहा है। कंटेस्टेंट्स के टास्क, मस्ती और नोक-झोंक के बीच शो में कई मेहमान भी मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं। शो में राघव जुयाल, हर्ष लिंबाचिया, रश्मि देसाई और टीना दत्ता शामिल होने वाली हैं।
Bigg Boss के घर पहुंचे हर्ष लिंबाचिया और राघव जुयाल, राखी- अली की उड़ाई जमकर खिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के आधिकारिक पेज पर कुछ प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनके जरिए इस बारे में पता चला है। दरअसल शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कॉमेडियन-राइटर हर्ष लिंबाचिया और राघव जुयाल मिलकर राखी सावंत का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राघव, हर्ष से कहते हैं- 'जैसे पति और पत्नी के बीच में कोई तीसरी आ जाए तो उसे कहते हैं पति-पत्नी और वो। अभी राखी सावंत बीच में आ गई है तो अभी पति-पत्नी और ये क्या है।'
.@RubiDilaik, @ashukla09 aur #RakhiSawant ki chatpati kahaani mein layenge @TheRaghav_Juyal aur #HaarshLimbachiyaa ek comic twist!
Dekhiye aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before tv on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BB14 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/HkFNUZDOVi
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में दोनों मिलकर अली गोनी का भी जमकर मजाक उड़ाया। इस वीडियो में हर्ष कहते हुए नजर आते हैं- 'अली जहां भी जाता है लड़कियां पागल हो जाती हैं, एक बंदरिया बोल रही थी आई लव यू अली।' हर्ष की बात पर राघव कहते हैं- 'तुम दूर खड़े मैं था उसके पास और वो जैस्मिन थी।' ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स जमकर हंसने लगते हैं।
.@TheRaghav_Juyal aur #HaarshLimbachiyaa aa rahe hain #BB14 ke ghar mein lekar entertainment bharpoor.
Dekhiye aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before tv on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BB14 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/FEqQS0VjGK
वहीं एक और वीडियो में घर में रश्मि देसाई और टीना दत्ता भी शो में आती हैं। टीना और रश्मि बिग बॉस में अपने शो 'उतरन' के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। ये दोनों यहां शो के कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करेंगी साथ ही साथ घर वालों को टास्क भी देने वाली हैं। इस टास्क में घर वालों को शो में 'उतरन' कौन है ये बताना होगा।
Apne chulbule andaaz mein karengi @TheRashamiDesai aur @TinaDattaa #BB14 ke ghar mein entry, aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before tv on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BB14 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/B9MnjqoiGS
बता दें कि इस बार शो में सलमान खान की जगह सिद्धार्थ शुक्ला घर में एंट्री करने वाले हैं, जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ ने घर में आने के बाद सभी घर वालों की क्लास ली और अपने सवालों से सभी के होश उड़ा दिए। उन्होंने राहुल वैद्य से लेकर निक्की तंबोली और अली गोनी तक पर तंज भी कसा।
पढ़ें: अमिताभ की नातिन ने शेयर की अपने 'पार्टनर' के साथ तस्वीर, आलिया भट्ट ने किया ऐसा कमेंट