फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों पर भड़कीं हिना खान, कहा- 'शो के लिए एक महिला को प्रताड़ित करना...'

Fri, 12 Jun 2020 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Jun 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan reaction on Ekta Kapoor web series xxx Season 2 controversial scene
हिना खान, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे शख्स के साथ संबंध बनाते दिखाया गया था। जिसको लेकर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदूस्तानी भाऊ सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं वेब सीरीज में इस तरह के सीन को दिखाने के लिए एकता कपूर को दुष्कर्म तक की धमकियां मिलने लगीं। अब इस पूरे मामले अभिनेत्री हिना खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Hina Khan reaction on Ekta Kapoor web series xxx Season 2 controversial scene
हिना खान - फोटो : अमर उजाला

हिना खान सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एकता कपूर का समर्थन किया था। जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हिना की एक फैन ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हिना मैम मैं आपके नजरिए का सम्मान करती हूं, लेकिन उन्होंने (एकता कपूर) अपनी सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया जोकि किसी भी सैनिक को पसंद नहीं आएगा'। 

Hina Khan reaction on Ekta Kapoor web series xxx Season 2 controversial scene
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान ने फैन के कमेंट पर जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सेना का अपमान किसी को सहन नहीं करना चाहिए। उस अनजाने में हुई गलती को सुधार लिया गया, लेकिन क्या आप इस बात की सफाई दे सकती हैं कि एक शख्स को रेप की धमकियां दी जा रही हैं। एक काल्पनिक शो के चलते क्या एक महिला और उसके परिवार को प्रताड़ित किया जाएगा। आप खुद एक महिला हैं, आप मुझे बताइए ?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan reaction on Ekta Kapoor web series xxx Season 2 controversial scene
हिंदुस्तानी भाऊ, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हिना खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि एकता कपूर ने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 के एपिसोड प्यार और प्लास्टिक के उस विवादित सीन को हटा दिया है, लेकिन यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ लगातार एकता कपूर पर बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Hina Khan reaction on Ekta Kapoor web series xxx Season 2 controversial scene
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर को मिले पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था। विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एकता कपूर से मांग की कि उनको अपना पद्मश्री वापस करना चाहिए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed