{"_id":"61111f588ebc3e0b364108b5","slug":"indian-idol-12-finale-12-hours-over-40-acts-and-befitting-celebration-of-music-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: 200 गाने और 40 एक्ट्स के साथ होगा इंडियन आइडल का समापन, कुछ इस तरह हो रही है ग्रैंड फिनाले की प्लानिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12: 200 गाने और 40 एक्ट्स के साथ होगा इंडियन आइडल का समापन, कुछ इस तरह हो रही है ग्रैंड फिनाले की प्लानिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पवनदीप राजन, सायली कांबले
- फोटो : Indian Idol 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले बिलकुल अलग तरह से होने वाला है। स्वतंत्रा दिवस के खास मौके इस सीजन का सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले होने वाला है। कई कारणों की वजह से इस बार का फिनाले खास होगा। 12 घंटे लगातार चलने वाले ग्रैंड फिनाले में 40 परफॉर्मेंस होंगी। इस शाम को शानदार बनाने और फाइनलिस्ट का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म जगत के कई शानदार सिंगर इस महोत्सव में नजर आएंगे और साथ ही दर्शक सिंगर्स की परफॉर्मेंस के साक्षी बनेंगे।
कई हफ्तों के ऑडिशन के बाद और हर हफ्ते अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वाले प्रतियोगी इस तनावपूर्ण समय में भी दर्शकों का उत्साह बनाकर रखेंगे। इंडियन आइडल 12 को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं जिसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, निहाल टौरो और मोहम्मद दानिश शामिल हैं। जैसे ही फिनाले आएगा इन्हीं में से कोई एक प्रतियोगी इस साल इंडियन आइडल 12 के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
2 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
इंडियन आइडल के जज हिमेश रेशमिया ने ग्रैंड फिनाले के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, ’12 घंटे का इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले म्यूजिक का जश्न मनाते हुए और साथ ही लोगों का मनोरंजन करते हुए शानदार तरह से किया जाएगा। इस शो में एक जज के रूप में मेरा शानदार कार्यकाल रहा है और इस तरह की प्रतिभाओं को और तैयारियों को देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इन छह प्रतियोगियों में से किसी को चुनना कठिन निर्णय है और मैं ये देखने के लिए खुद को रोक नहीं पा रहा की इस सीजन की ट्रॉफी कौन जीतता है। मुझे यकीन है कि इन सभी को इंडस्ट्री में बहुत सारा काम मिलेगा और वो इंडिपेंडेंट रूप से अपनी एक अलग जगह बनाएंगे।
3 of 6
अनु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अनु मलिक ने कहा, 'इतने सालों में मैंने सिर्फ इंडियन आइडल के स्तर को बढ़ते हुए ही नहीं देखा, लेकिन प्रतियोगियों के गाने को प्रस्तुत करने और तरीके में भी काफी सुधार देखा। कंटेस्टेंट में हर बढ़ते सीजन के साथ एक नया आत्मविश्वास देखा। हर साल सोनी एंटर्टेंमेंट टेलिविजन हमें इंडियन म्यूजिक के बेहतरीन भविष्य कि एक उम्मीद देता है और मैं इन खूबसूरत सिंगर्स को फिल्म जगत में खिलते हुए देखने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है 12 घंटे का ये फिनाले सीजन के लिए एक उपयुक्त परिणति है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
निहाल टैरो, शनमुख प्रिया
- फोटो : इंडियन आइडल 12
ग्रैंड फिनाले की ये खास शाम म्यूजिक से भरी रहेगी। दुनिया भर के दर्शक अपने पसंदीदा सिंगर को सुनेंगे। पूरी दुनियाभर से दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स को खूब प्यार दिया है। दर्शक न सिर्फ अपने पसंदीदा टॉप 6 सिंगर को गाते हुए सुनेंगे बल्कि इस खास दिन पर उन्हें इंडिया के सबसे बेहतरीन सिंगर्स के गाने सुनने के लिए भी मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : इंडियन आइडल 12
इस शाम में इंडियन आइडल 12 के मेजबान आदित्य नारायण को कंपनी देने के लिए मंच पर जय भानुशाली भी नजर आएंगे। इन दोनों की स्टेज पर मौजूदगी म्यूजिक से ही नहीं बल्कि मस्ती से भरी भी होगी। इस ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हमारे जवानों को खास श्रद्धांजलि अर्पित करके दिया जाएगा। इस ग्रेट ग्रैंड फिनाले में हमारे टॉप 6 कंटेस्टेंट्स क्लासिकल, पॉप, रॉक और सभी शैलियों के गानों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।