बिग बॉस सीजन 15 का आगाज हो चुका है। इस बार शो की मेजबानी की कमान सलमान खान ने नहीं बल्कि निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने संभाली हैं। बिग बॉस का ये सीजन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस शो में अब तक नेहा भसीन, जीशान खान, अक्षरा सिंह और दिव्या अग्रवाल सहित कई प्रतियोगियों की एंट्री हो चुकी है। खैर टेलीविजन का सबसे विवादित शो कहे जाने वाले बिग बॉस के हर सीजन की तरह ही इस सीजन में भी आगे प्रसारित होने वाले एपिसोड्स के लिए जहां दर्शक काफी उत्साहित हैं तो वही एक ऐसी प्रतियोगी भी हैं जिनकी इस शो में एंट्री से सोशल मीडिया पर लोग खफा हो गए हैं।
बिग बॉस ओटीटी: शमिता शेट्टी की दोबारा एंट्री से खफा हुए शो के प्रशंसक, कहा- ऐसे तो केआरके को भी ले आओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बार दी गई प्रतियोगी के रूप में एंट्री
इस शो में कई दफा पुराने चेहरे नजर आए हैं फिर चाहे वो फिर राखी सावंत हो या फिर विकास गुप्ता। लेकिन अब तक जितने भी पुराने प्रतियोगी इस शो में आए हैं वो शो के बीच में चैलेंजर या फिर कुछ दिनों के अतिथि बनकर आए। बिग बॉस के अब तक के इतिहास में ये पहली बार है जब पूर्व-प्रतियोगी शमिता शेट्टी को शो के शुरुआत में ही एंट्री दी गई है वो भी बतौर कंटेस्टेंट।
टीआरपी के लिए तोड़ दिए अपने नियम?
बता दें कि शमिता शेट्टी से पहले शो में ऐसे किसी भी कंटेस्टेंट को दोबारा प्रतियोगी बनाकर नहीं लाया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस चीज को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं और पूछ रहे हैं आखिर शमिता शेट्टी पर बिग बॉस के मेकर्स इतने मेहरबान क्यों हो रहे हैं। कई प्रशंसकों का तो ये भी कहना है कि शमिता शेट्टी को महज राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने की वजह से लाइमलाइट मिल रही है। लोगों का ये भी मानना है कि शमिता शेट्टी को इस शो में लाकर मेकर्स अपनी टीआरपी बढ़वाना चाहते हैं।
ट्रोलर्स के निशाने पर आईं शमिता शेट्टी
बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
केआरके को भी शो में ले आओ
शमिता शेट्टी और बिग बॉस के मेकर्स को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सेम कंटेस्टेंट को शो में बार-बार क्यों लाते हो। ऐसा है तो केआरके को भी दोबारा लेकर आओ। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो यहां दोबारा क्या कर रही है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी को क्यों लाए हो, कोई और नहीं मिला क्या’। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या शमिता शेट्टी की दोबारा एंट्री से शो के मेकर्स को कुछ फायदा होता है या नहीं।